दिनहाटा : मंत्री के खिलाफ पोस्टर से मचा हड़कंप
Updated at : 30 Sep 2018 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

कूचबिहार : शहर में तृणमूल के विधायक उदयन गुहा के बाद उत्तरबंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष को लेकर गुमनामी पोस्टर लगाये गये. इसको लेकर शहर में हड़कंप मचा हुआ है. शनिवार को कूचबिहार शहर के पुलिस लाइन मोड़ इलाके के ट्रैफिक प्वाइंट पर चिपकाये गये पोस्टर के नीचे लिखा है, ‘कूचबिहार में तृणमूल को समाप्त […]
विज्ञापन
कूचबिहार : शहर में तृणमूल के विधायक उदयन गुहा के बाद उत्तरबंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष को लेकर गुमनामी पोस्टर लगाये गये. इसको लेकर शहर में हड़कंप मचा हुआ है.
शनिवार को कूचबिहार शहर के पुलिस लाइन मोड़ इलाके के ट्रैफिक प्वाइंट पर चिपकाये गये पोस्टर के नीचे लिखा है, ‘कूचबिहार में तृणमूल को समाप्त करनेवाले कारीगर.’ उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भी शहर के हरीशपाल मोड़ इलाके में विधायक उदयन गुहा का पोस्टर चिपकाकर उसमें लिखा गया था, ‘मैं बाघ का बच्चा हूं. मैं दल में तृणमूल को ध्वस्त करने आया हूं.’ गुटीय विरोध से जूझ रही जिला तृणमूल कांग्रेस के संदर्भ में इस पोस्टरबाजी से राजनैतिक खेमों में चर्चा का बाजार गर्म है. हालांकि दोनों ही पोस्टरों में लिखने वालों ने नाम या संगठन का उल्लेख नहीं किया है.
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जिला परिषद का बोर्ड गठन किया गया. पंचायत चुनाव के समय से ही चर्चा थी कि इस बार तृणमूल के वरिष्ठ नेता अब्दुल जलील अहमद ही सभाधिपति चुने जायेंगे. लेकिन आखिरी वक्त में नाटकीय मोड़ के बाद उमाकांत बर्मन को सभाधिपति के पद पर आसीन किया गया.
इस बारे में मंत्री और तृणमूल के जिलाध्यक्ष रवींद्रनाथ घोष का कहना है कि राज्य कमेटी के निर्देश के अनुसार उमाकांत बर्मन का चयन किया गया है. इससे क्षुब्ध अब्दुल जलिल अहमद के समर्थकों ने बोर्ड गठन के बाद जिला परिषद के भवन के सामने नारेबाजी कर अपने आक्रोश का इजहार किया. उन्होंने इस दिन वन मंत्री विनयकृष्ण बर्मन और विधायक उदयन गुहा की तस्वीरोंवाले पोस्टरों पर जूतों की माला पहनायी थी. बाद में उसमें आग भी लगा दी गयी.
जानकारों का मानना है कि पोस्टर लगाने का काम अब्दुल जलिल अहमद के समर्थक कर सकते हैं. हालांकि हकीकत में जांच पड़ताल के बाद ही कुछ निष्कर्ष निकाला जा सकता है. जाहिर है कि इस तरह के दल के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ पोस्टरबाजी तृणमूल की आंतरिक गुटबाजी को उजागर करती है जो जिला नेतृत्व के लिये चिंता का सबब बनी हुई है.
दिनहाटा : दिनहाटा में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना को लेकर इलाके में हलचल मच गयी. दिनहाटा गोसानीमारी इलाके में शुक्रवार रात घटना को अंजाम दिया गया है. आरोप है कि कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद कार्यालय के अंदर रखे पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी, युवा तृणमूल अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीरों व अन्य सामानों को बाहर फेंक दिया गया है.
तृणमूल के गोसानीमारी-1 अंचल के नेता राखाल राय, युवा तृणमूल नेता कबीर हुसैन, बबलू चौधरी ने कहा कि शुक्रवार रात कार्यालय को बंद कर अपने अपने घर चले गये. शनिवार सुबह आकर देखा तो दलीय कार्यालय का दरवाजा टूटा पड़ा था. मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवायी गयी है. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




