डेढ़ करोड़ का काला भालू का पित्ताशय बरामद, दो गिरफ्तार
Updated at : 29 Sep 2018 4:11 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : वन विभाग द्वारा गठित स्पेशल टास्क फोर्स ने अंतरराष्ट्रीय वाइल्डलाइफ क्राईम गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस सिलसिले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. दोनों भूटान के रहने वाले हैं. इनके पास से करीब डेढ़ करोड़ रुपए के ब्लैक बियर के गॉलब्लैडर जब्त किए गए हैं. यह जानकारी वन विभाग के […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : वन विभाग द्वारा गठित स्पेशल टास्क फोर्स ने अंतरराष्ट्रीय वाइल्डलाइफ क्राईम गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस सिलसिले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. दोनों भूटान के रहने वाले हैं. इनके पास से करीब डेढ़ करोड़ रुपए के ब्लैक बियर के गॉलब्लैडर जब्त किए गए हैं. यह जानकारी वन विभाग के उत्तर बंगाल के अतिरिक्त पीसीसीएफ एमआर बलोच ने दी है.
सिलीगुड़ी में उन्होंने बताया कि टास्क फोर्स के प्रमुख संजय दत्ता के नेतृत्व में जयगांव के मंगलबाड़ी बाजार इलाके में छापामारी की गई.वहीं से दोनों भूटानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि एक महिला भागने में कामयाब रही. उसकी तलाश की जा रही है. इधर वन विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वन्यजीवों के देहांशों की तस्करी की सूचना काफी दिनों से वन विभाग को मिल रही थी.
उसके बाद ही स्पेशल टास्क फोर्स ने इस गिरोह के पर्दाफाश की योजना बनाई. पिछले 2 दिनों से इस गिरोह के सदस्यों की निगरानी की जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर जल्दापाड़ा वाइल्डलाइफ डिवीजन के नीलपाड़ा रेंज के साथ मिलकर जयगांव के मंगलबाड़ी बाजार इलाके में अभियान चलाया गया.
सूत्रों के अनुसार दो भूटानी नागरिक एक महिला को लेकर भारतीय सीमा क्षेत्र में आये. महिला के गोद में एक बच्ची भी थी. गुप्ता सूचना के आधार पर इनलोगों की तलाशी ली गयी तो पहले उनके पास से कुछ नहीं मिला. जिससे टास्क फोर्स की टीम को लगा कि शायद सूचना गलत निकली. टीम के सदस्य लौटते कि अचानक महिला की गोद में पड़ी बच्ची ने सबका ध्यान खींच लिया.
बच्ची की तलाशी ली गयी तो तो डायपर से 554 ग्राम ब्लैक बियर का पित्ताशय मिला. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 ग्राम ब्लैक बियर के पित्ताशय की कीमत लगभग 32 हजार रूपये के आस पास है. इन दोनों ने माना है कि वह लोग पिछले काफी दिनों से वन्यजीवों के देहांशों की तस्करी में लगे हुए थे.
भालू के पित्ताशय यानी गॉलब्लैडर को थाईलैंड तस्करी करने की योजना थी. इससे पहले ही वन विभाग ने दोनों को दबोच लिया. सूत्रों ने आगे बताया कि गॉलब्लैडर को बच्चे के डायपर में छिपाकर रखा गया था. इस बात का अंदाजा किसी को भी नहीं था कि डायपर में भी ब्लैक बियर के गॉलब्लैडर की तस्करी की जा सकती है.
पहले तलाशी लेने पर जब कुछ नहीं मिला तो वन विभाग के लोग हताश हो गए. बाद में जब बच्ची की डायपर की जांच की गई तो उसमें ब्लैक बियर के गॉलब्लैडर मिल गए. हालांकि महिला बच्ची को लेकर मौके से फरार होने में कामयाब रही.
बरामद पित्ताशय से बनती है विभिन्न रोग की दवा
वन विभाग सूत्रों ने आगे बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्लैक बियर के पित्ताशय की काफी अधिक कीमत है. क्योंकि इसमें विभिन्न रोगों की दवाइयां बनती है. मच्छर जनित रोगों, लीवर, डायबिटीज, जौंडिस, हार्ट की बीमारी आदि की दवा बनाने में ब्लैक बियर के पित्ताशय का उपयोग होता है.दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है. इस सिलसिले में और भी कई लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




