हवाई सेवा के मानचित्र से जुड़ेगा सिक्किम, रविवार को पीएम पाक्योंग एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2018 5:36 AM

विज्ञापन

गंगटोक : सिक्किम हवाई अड्डे की शुरुआत के साथ रविवार से देश के विमानन मानचित्र में शामिल हो जायेगा. यह हवाई अड्डा हिमालयी क्षेत्र में 4,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित होगा. एक सरकारी अधिकारी ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सिक्किम के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे. पाक्योंग हवाई […]

विज्ञापन
गंगटोक : सिक्किम हवाई अड्डे की शुरुआत के साथ रविवार से देश के विमानन मानचित्र में शामिल हो जायेगा. यह हवाई अड्डा हिमालयी क्षेत्र में 4,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित होगा. एक सरकारी अधिकारी ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सिक्किम के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे.
पाक्योंग हवाई अड्डा 206 एकड़ में फैला हुआ है और इसका निर्माण 605.59 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. अधिकारी ने बताया कि पाक्योंग हवाई अड्डा प्रदेश की राजधानी गंगटोक से 30 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है. इस हवाई अड्डे से उड़ानों के परिचालन की शुरुआत से पर्यटकों को निकटतम बागडोगरा हवाई अड्डे से उतरने के बाद चार-पांच घंटे का मुश्किल भरा सफर नहीं करना पड़ेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola