कूचबिहार : दो शिक्षकों व 200 विद्यार्थियों के साथ हुई शुरूआत

Updated at : 05 Sep 2018 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
कूचबिहार : दो शिक्षकों व 200 विद्यार्थियों के साथ हुई शुरूआत

करला छीट महल इलाके में प्राथमिक विद्यालय बना कूचबिहार : दिनहाटा महकमा के करला छीट महल इलाके में राज्य सरकार की ओर से प्राथमिक विद्यालय का निर्माण करवाया गया. इलाके में प्राथमिक विद्यालय बनने से नये भारतीयों में खासा उत्साह देखा गया. मंगलवार को स्कूल का उद्घाटन कूचबिहार जिला प्राथमिक विद्यालय संसद के चेयरपर्सन डॉ. […]

विज्ञापन
करला छीट महल इलाके में प्राथमिक विद्यालय बना
कूचबिहार : दिनहाटा महकमा के करला छीट महल इलाके में राज्य सरकार की ओर से प्राथमिक विद्यालय का निर्माण करवाया गया. इलाके में प्राथमिक विद्यालय बनने से नये भारतीयों में खासा उत्साह देखा गया. मंगलवार को स्कूल का उद्घाटन कूचबिहार जिला प्राथमिक विद्यालय संसद के चेयरपर्सन डॉ. कल्याणी पोद्दार ने किया. कार्यक्रम में दिनहाटा 2 नंबर ब्लॉक बीडीओ अमर्त देवनात सहित कई विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे.
डॉ. कल्याणी पोद्दार ने बताया कि सरकार की ओर से कूचबिहार जिले के विभिन्न छीटमहल इलाके में 7 नये प्राथमिक विद्यालय खोले जायेंगे. इनमें से 4 का उद्घाटन हो चुका है. बाकी के 3 का जल्द ही उद्घाटन होगा. उन्होंने आगे बताया कि नये प्राथमिक विद्यालय में दो शिक्षक नियुक्त हुए है. पहले चरण में लगभग 200 विदार्थियों को लेकर स्कूल की शुरूआत की गयी.
उद्घाटन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कॉपी किताब व कलम प्रदान किया गया. जल्द ही मिड-डे-मील की व्यवस्था की जायेगी. पहले चरण में जिला प्रशासन के संचालन में आस्थायी तौर पर विद्यालय बनवाया गया है. नये भवन के लिए 35 लाख रुपए की एक योजना राज्य सरकार के पास भेजी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola