कालियागंज : भाजपा समर्थकों पर झूठे मामले वापस लेने को एसपी से गुहार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2018 5:46 AM

विज्ञापन

ग्राम व मंडल कमेटी की ओर से आइसी के मार्फत दिया ज्ञापन कालियागंज : बीते पंचायत चुनाव से लेकर अब तक भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले वापस लेने और तृणमूल के उत्पीड़न पर लगाम लगाने के लिये भाजपा ने आंदोलन शुरु कर दिया है. इसी क्रम में मंगलवार को कालियागंज ग्राम व शहर मंडल […]

विज्ञापन
ग्राम व मंडल कमेटी की ओर से आइसी के मार्फत दिया ज्ञापन
कालियागंज : बीते पंचायत चुनाव से लेकर अब तक भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले वापस लेने और तृणमूल के उत्पीड़न पर लगाम लगाने के लिये भाजपा ने आंदोलन शुरु कर दिया है. इसी क्रम में मंगलवार को कालियागंज ग्राम व शहर मंडल कमेटी के पक्ष से कालियागंज थाना के आईसी के मार्फत जिला एसपी को स्मारपत्र सौंपा गया.
कालियागंज मगेंद्रगंज नाट मंदिर प्रांगण से विशाल जुलूस में भाजपा कार्यकर्ता शहर की परिक्रमा करते हुए कालियागंज थाना परिसर पहुंचे. थाने के सामने कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. स्मारपत्र सौंपे जाने के कार्यक्रम के मद्देनजर थाना परिसर में पुलिस की उल्लेखनीय मौजूदगी रही.
भाजपा के राज्य कमेटी सदस्य प्रदीप सरकार ने बताया कि वह चाहते हैं कि राज्य में अविलंब कानून का शासन कायम हो और भाजपाई कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले वापस लिये जायें. ऐसा नहीं होने पर भाजपा वृहद आंदोलन के लिये बाध्य हो जायेगी. वहीं, कालियागंज थाना के आईसी विचित्र विकास राय ने स्मारपत्र स्वीकार करते हुए कहा कि वे ज्ञापन को यथास्थान भिजवा देंगे.
स्मारपत्र देने के दौरान प्रतिनिधिदल में शामिल हुए भाजपा के 20 नंबर कालियागंज ग्राम मंडल कमेटी के पक्ष से अध्यक्ष कार्तिक पाहान, 18 नंबर कालियागंज मंडल कमेटी के अध्यक्ष कमल चंद्र सरकार, 19 नंबर कालियागंज ग्राम मंडल कमेटी के अध्यक्ष उत्पल चंद्र राय और भाजपा के कालियागंज शहर मंडल कमेटी के संयोजक गौरांग दास.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola