हाथी के हमले में तीन घर समेत एक दुकान क्षतिग्रस्त, जंगल से भोजन की तलाश में चड़ाईमहल पहुंचा हाथी

Updated at : 24 Aug 2018 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
हाथी के हमले में तीन घर समेत एक दुकान क्षतिग्रस्त, जंगल से भोजन की तलाश में चड़ाईमहल पहुंचा हाथी

मयनागुड़ी : मयनागुड़ी ब्लॉक की रामसाई ग्राम पंचायत के चड़ाईमहल गांव में हाथी के हमले में तीन घर और एक दुकान क्षतिग्रस्त हो गये. बुधवार रात करीब 10.30 बजे गोरुमारा जंगल से एक हाथी भोजन की तलाश में निकला और चड़ाईमहल गांव में घुस गया. पहले उसने इसी गांव के निवासी मंगला राय के घर […]

विज्ञापन
मयनागुड़ी : मयनागुड़ी ब्लॉक की रामसाई ग्राम पंचायत के चड़ाईमहल गांव में हाथी के हमले में तीन घर और एक दुकान क्षतिग्रस्त हो गये. बुधवार रात करीब 10.30 बजे गोरुमारा जंगल से एक हाथी भोजन की तलाश में निकला और चड़ाईमहल गांव में घुस गया. पहले उसने इसी गांव के निवासी मंगला राय के घर का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त कर दिया.
इसके बाद कुछ दूरी पर स्थित विशू मंडल की मिठाई की दुकान का टीन तोड़कर मिठाई को बरबाद कर दिया. इसी दुकान के सामने स्थित जीवन सरकार के रसाई घर को भी हाथी ने तोड़ दिया और वहां रखा चावल खा लिया. इसके बाद जीवन सरकार के शोरगुल करने पर हाथी वहां से चला गया और रामकृष्ण सरकार के घर पर धावा बोला. वहां चावल के बोरे रखे हुए थे.
रामकृष्ण सरकार ने बताया कि हाथी की हलचल से उनकी नींद टूटी तो उन्होंने देखा कि हाथी अपनी सूड़ से घर के अंदर रखे चावल के बोरे खींच रहा है. इस बीच, स्थानीय लोग जमा हो गये और उन्होंने मिलकर हाथी को खदेड़ा. ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय तेज बारिश हो रही थी इसलिए हाथी के आने का पता समय पर नहीं चल पाया.
स्थानीय लोगों के मुताबिक वन विभाग के रामसाई स्क्वाड को खबर दी गई जिसके करीब आधे घंटे के बाद वनकर्मी पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से इन लोगों ने हाथी को जंगल में लौटाया. गोरुमारा के रेंजर अयन चक्रवर्ती ने कहा कि सरकारी नियम के अनुरूप आवेदन करने पर मुआवजा दिलाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola