वाहन चोर गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2018 1:56 AM
जलपाईगुड़ी : वाहन चोरी के मामले में सीआईडी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस तरह से वाहन तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को पिछले दो दिनों में गिरफ्तार किया जा चुका है. सीआईडी के स्पेशल ऑफिसर अजय प्रसाद ने बताया कि सीआईडी ने पिछले दो दिनों में चार लोगों को गिरफ्तार किया […]
जलपाईगुड़ी : वाहन चोरी के मामले में सीआईडी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस तरह से वाहन तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को पिछले दो दिनों में गिरफ्तार किया जा चुका है. सीआईडी के स्पेशल ऑफिसर अजय प्रसाद ने बताया कि सीआईडी ने पिछले दो दिनों में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से तीन का रिमांड पहले ही लिया जा चुका है, जबकि चौथे के रिमांड के लिए शनिवार को आवेदन दिया गया. नये गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद कबीर है.
उल्लेखनीय है कि कबीर वाहन तस्कर गिरोह के फरार मुख्य आरोपी मोहम्मद हनीफ का साला है. शुक्रवार के दिन ही उसे सीआईडी के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया. पूछताछ के लिए उसे उसी रोज सिलीगुड़ी ले जाया गया. शनिवार की सुबह तक उससे सघन पूछताछ की गयी. उसके बयान में कई विसंगतियां मिली हैं. साथ ही कई जरूरी सूचनाएं भी मिली हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ रही है.
कई घटनाओं पर नजर
धूपगुड़ी के कई घटनाक्रमों पर पुलिस की विशेष नजर है. पुलिस तस्कर गिरोह के मुख्य आरोपी मोहम्मद हनीफ के परिचित मोहम्मद आरिफ और खान भाई की तलाश कर रही है. हनीफ के गैरेज की तलाशी में एक रजिस्टर में दोनों के नाम मिले हैं. इस बीच मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. सूत्र के अनुसार, ट्रक तस्करी के मामले में सरगना हालांकि भाग गया है, लेकिन गिरोह के कई अहम सदस्यों को पकड़ा गया है. सूत्र ने बताया कि चोरी के वाहनों में से एक को स्कूटर के पंजीकृत नंबर पर चलाया जा रहा था. दूसरा वाहन गैरेज से ही बरामद हुआ है. मोहम्मद हनीफ फरार है. अगर वह गिरफ्तार होता है तो अंतरराज्यीय वाहन तस्कर गिरोह पूरी तरह हत्थे चढ़ सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










