मालदा: भू-माफिया के हमले में तीन घायल
Updated at : 27 Jul 2018 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

जमीन दखल को लेकर महिलाओं से दुष्कर्म का प्रयास व मारपीट मालदा : जमीन दखल को लेकर भू-माफिया पर मारपीट के अलावा घर की महिलाओं से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगा है. हमले में मां व बहन की आबरू बचाने के प्रयास में परिवार का मुखिया भी गंभीर रुप से जख्मी हो गये. […]
विज्ञापन
जमीन दखल को लेकर महिलाओं से दुष्कर्म का प्रयास व मारपीट
मालदा : जमीन दखल को लेकर भू-माफिया पर मारपीट के अलावा घर की महिलाओं से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगा है. हमले में मां व बहन की आबरू बचाने के प्रयास में परिवार का मुखिया भी गंभीर रुप से जख्मी हो गये. इन तीनों का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में चल रहा है.
बुधवार की रात को उक्त घटना रतुआ थानांतर्गत चांदमुनी ग्राम पंचायत के लक्खीपुर गांव में घटी है. घटना के बाद हमले के आरोपियों समिरुद्दीन शेख, फरिजुद्दीन शेख और मोहम्मद मति समेत आठ लोगों को नामजद कर रतुआ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस सूत्र के अनुसार घायलों में आरजान बीबी (45), उनकी बेटी फैंसी खातून (16) और बेटा अब्दुल मकिम (25) शामिल हैं.
पीड़ितों ने शिकायत में बताया है कि उनकी जमीन पर अवैध रुप से दखल करने के लिये स्थानीय कई भू-माफिया के लोग नजर गड़ाये हुए थे. अब्दुल मकिम के हिस्से की एक कट्ठा जमीन पर कब्जे को लेकर यह हमला किया गया है. कब्जे का विरोध करने पर आरोपियों ने उनके घर में घुसकर पहले मां व बहन से दुष्कर्म करने का प्रयास किया. उसके बाद उनसे मारपीट भी की. जब बेटा दोनों को बचाने के लिये आगे बढ़ा तो उसे भी बुरी तरह पीटा गया.
चांचल के एसडीपीओ सजलकांति विश्वास ने बताया कि पूरी घटना की छानबीन की जा रही है. रतुआ थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




