कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या

मदारीहाट : जमीन बेचने से मना करने पर शराबी पति ने पत्नी की हत्या कर दी. बुधवार देर रात यह घटना अलीपुरद्वार जिले के मदारीहाट थाना अंतर्गत खयेरबाड़ी इलाके में घटी. मृत महिला का नाम आशारी मुंडा (34) था. पुलिस ने आरोपी पति सुरेश मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, जमीन बेचने […]
मदारीहाट : जमीन बेचने से मना करने पर शराबी पति ने पत्नी की हत्या कर दी. बुधवार देर रात यह घटना अलीपुरद्वार जिले के मदारीहाट थाना अंतर्गत खयेरबाड़ी इलाके में घटी. मृत महिला का नाम आशारी मुंडा (34) था. पुलिस ने आरोपी पति सुरेश मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, जमीन बेचने को लेकर बुधवार की शाम से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था. पेशे से दिहाड़ी मजदूर सुरेश शराब के नशे में एक-एक कर अपनी संपत्ति बेच रहा था. हालांकि उसकी पत्नी आशारी मुंडा बराबर इसका विरोधी करती थी. बुधवार रात करीब एक बजे विवाद चरम पर पहुंचने के बाद सुरेश मुंडा ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर वार कर दिया. ज्यादा खून बहने के चलते आशारी की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










