सिलीगुड़ी: रविवार को शहर में पर्यावरण जागरूकता रैली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Apr 2018 3:00 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. शहर में दिन-प्रतिदिन प्रदूषण की मात्रा बढ़ते जा रही है. प्रदूषण के मामले में सिलीगुड़ी अब बड़े-बड़े मेट्रोपोलिटन शहरों को टक्कर दे रहा है. आनेवाले दिनों में यह समस्या और भयंकर रूप धारण करने वाली है. नयी पीढ़ी को इस समस्या के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘एई प्रोजन्मो’ नामक संगठन ने पहल […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. शहर में दिन-प्रतिदिन प्रदूषण की मात्रा बढ़ते जा रही है. प्रदूषण के मामले में सिलीगुड़ी अब बड़े-बड़े मेट्रोपोलिटन शहरों को टक्कर दे रहा है. आनेवाले दिनों में यह समस्या और भयंकर रूप धारण करने वाली है. नयी पीढ़ी को इस समस्या के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘एई प्रोजन्मो’ नामक संगठन ने पहल की है. इसके तहत आगामी रविवार को पहला बैशाख पर सिलीगुड़ी शहर के एयरव्यू मोड़ से एक पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली जायेगी, जो शहर की विभिन्न सड़कों की परिक्रमा करते हुए दादाभाई क्लब मोड़ के सामने जाकर समाप्त होगी.
बुधवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संगठन की ओर से शंकर घोष ने बताया कि ‘वर्क फॉर ग्रीन एंड क्लीन सिलीगुड़ी’ नारे को सामने रखकर लोगों से रैली में कदम से कदम मिलाने की अपील की गयी है. श्री घोष ने बताया कि रैली रविवार सुबह 9 बजे निकलेगी. रैली के माध्यम से लोगों के बीच पर्यावरण जागरूकता संबंधी लीफलेट भी बाटे जायेंगे. साथ ही उस दिन एक सेल्फ डिक्लेरेशन स्टीकर का भी उद्घाटन किया जायेगा, जिसमें प्लास्टिक तथा थर्माकोल से निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प रहेगा. शहरवासी उस स्टीकर को अपने घर तथा कार्यस्थलों पर लगा सकते हैं. पत्रकार सम्मेलन में संगठन की ओर से जयंत भौमिक, मंजीत सिंह, सिलीगुड़ी कॉलेज के प्रोफेसर अजीत दे, प्रवीर पांडा, अनिमेष बोस व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










