बगैर दुल्हन के वापस लौटी बारात

मालबाजार. क्रांति आउटपोस्ट पुलिस की पहल पर इलाके में एक नाबालिग लड़की की शादी रोक दी गयी. हालांकि वर पक्ष की ओर से कहा गया है कि शादी नहीं बल्कि शादी की बात पक्की करने पहुंचे थे. यह घटना माल ब्लॉक के मौलानी ग्राम पंचायत के विदुरडांगा इलाके में घटी है. पुलिस को देख खाना […]
मालबाजार. क्रांति आउटपोस्ट पुलिस की पहल पर इलाके में एक नाबालिग लड़की की शादी रोक दी गयी. हालांकि वर पक्ष की ओर से कहा गया है कि शादी नहीं बल्कि शादी की बात पक्की करने पहुंचे थे. यह घटना माल ब्लॉक के मौलानी ग्राम पंचायत के विदुरडांगा इलाके में घटी है.
पुलिस को देख खाना खाने के बाद वर पक्ष बिना शादी के ही वापस लौटने को मजबूर हो गये. माल बीडीओ भूषण शेर्पा ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है. जानकारी मिली है कि मालदा के गाजोल थाना के देवानी गांव का युवक यासीन अली मौलानी के विदुरडांगा इलाके में मोबाइल टावर का काम करता है. वह परिवार वालों की सहमति से विदुरडांगा इलाके के एक किसान की नौवी कक्षा में पढ़ रही बेटी से शादी करने के लिए मंगलवार को बारात लेकर पहुंचा था. स्थानीय पंचायत सदस्य उत्तम राय का कहना है कि शादी दोनों पक्षों की सहमति से हो रही थी.
घर में रिश्तेदारों की भीड़ जुटी थी. लेकिन नाबालिग लड़की की शादी की खबर क्रांति आउटपोस्ट पुलिस के कानों तक पहुंच गयी. पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों ने बताया कि शादी नहीं बल्की बात पक्की करने सभी इकट्ठा हुए हैं. पुलिस ने दोनों पक्षों के साथ बातचीत की और उनको समझाया. उसके बाद शादी नहीं करने पर दोनों पक्ष सहमत हो गए. इसके बाद बारात मालदा लौट गयी. क्रांति आउटपोस्ट के प्रभारी पुलिस अधिकारी खेशान लामा ने कहा कि नाबालिग की शादी होने से पहले ही रोक दी गयी. इलाके के कुछ लोगों में अभी भी जागरुकता का अभाव है. पूरे इलाके में सरकारी तौर पर जागरुकता प्रचार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










