पंचायत चुनाव में कांटे की टक्कर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Apr 2018 3:50 AM (IST)
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मालबाजार व मेटेली को छोड़ जलपाईगुड़ी जिले के 7 में से 5 ब्लॉक में शासक दल व विरोधियों में कांटे का मुकाबला होने वाला है. सत्ताधारी पार्टी एवं विरोधियों ने जमकर नामांकन दाखिल किया है. गुटीय विवाद के कारण जिला परिषद के 19 सीटों के लिए टीएमसी की ओर […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मालबाजार व मेटेली को छोड़ जलपाईगुड़ी जिले के 7 में से 5 ब्लॉक में शासक दल व विरोधियों में कांटे का मुकाबला होने वाला है. सत्ताधारी पार्टी एवं विरोधियों ने जमकर नामांकन दाखिल किया है. गुटीय विवाद के कारण जिला परिषद के 19 सीटों के लिए टीएमसी की ओर से 30 नामांकन दाखिल हुए हैं. वहीं भाजाप की ओर से 27 नामांकन दाखिल किये गये है.
जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी शिल्पा गौरीसरिया ने बताया कि जलपाईगुड़ी जिले में 19 जिला परिषद सीट के लिए 109 नामांकन जमा हुए हैं. जिनमें टीएमसी के 30, बीएसपी के 8, भाजपा के 27, सीपीआईएम के 18, कांग्रेस के 9, आरएसपी के 1, फरवर्ड ब्लॉक के 1, निर्दल के 2 एवं अन्य के 13 नामांकन शामिल हैं. जलपाईगुड़ी जिले में ग्राम पंचायत के 1347 सीटों के लिए तृणमूल ने 1485 सीटों पर नामांकन दाखिल किया है. जबकि 1239 सीटों पर भाजपा, 584 के लिए सीपीआईएम, 129 सीटों के लिए कांग्रेस, सीपीआई 9, फॉरवर्ड ब्लॉक 25, आरएसपी 37, निर्दल 271 एवं अन्य ने 117 सीटों पर नामांकन दाखिल किया है.
जलपाईगुड़ी जिले के पंचायत समिति के 234 सीटों के लिए 835 नामांकन जमा किये गये हैं. जिनमें टीएमसी 314, भाजपा 240, सीपीआईएम 143, फॉरवर्ड ब्लॉक 8, आरएसपी 11, कांग्रेस 41, निर्दल 33 व अन्य ने 39 सीटों के लिए नामांकन दाखिल किया है.
वहीं दूसरी ओर सोमवार रात चुनाव आयोग ने 11 अप्रैल दिन के 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन दाखिल करने का समय बढ़ाया था.
इसके अनुसार मंगलवार सुबह जलपाईगुड़ी सदर बीडीओ कार्यालय व सदर महकमा शासक कार्यालय में भारी संख्या में विभिन्न पार्टी के उम्मीदवार नामांकन जमा कराने पहुंचे. लेकिन बाद में पता चला कि समय सीमा बढ़ाने के फैसले को वापस लिया गया है. जिससे विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों को निराश होकर लौटना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










