मारवाड़ी युवा मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन, देशभर से आयेंगे प्रतिनिधि
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Apr 2018 3:49 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. देश के अग्रणी सामाजिक संगठन अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के द्वादश राष्ट्रीय अधिवेशन चुनौती पर्व – 2018 का ऐतिहासिक आयोजन आगामी 12 से 15 अप्रैल तक उत्तर सिलीगुड़ी के नेताजी सुभाष नगर में होने जा रहा है.चार दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम दिन 12 अप्रैल बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति, विषय निर्वाचनी समिति […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. देश के अग्रणी सामाजिक संगठन अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के द्वादश राष्ट्रीय अधिवेशन चुनौती पर्व – 2018 का ऐतिहासिक आयोजन आगामी 12 से 15 अप्रैल तक उत्तर सिलीगुड़ी के नेताजी सुभाष नगर में होने जा रहा है.चार दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम दिन 12 अप्रैल बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति, विषय निर्वाचनी समिति की बैठकों के अलावा राष्ट्रीय सभा की बैठक भी होगी. इसी दिन युवा उद्यम को बढावा देने के उद्देश्य से व्यापार मेला का उदघाटन होगा. उसी दिन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन ‘एक शाम अदब के नाम’ का भी आयोजन किया गया है. इसमें कुंवर बैचेन, किर्ती काले, शिम कॉफ निजाम एवं प्रदीप चौबे सरीखे देश के सुविख्यात कवि शिरकत करेंगे.
संचालन श्री प्रमोद शाह नफीस करेंगे. इसके अलावा व्यापार मेला भी आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहेगा. अधिवेशन के द्वितीय दिन शुक्रवार दिनांक 13 अप्रैल को सुबह 7 बजे कैंसर जागरुकता दौड़ होगी, जो राष्ट्रीय विकलांग सेवा केन्द्र से प्रारम्भ होकर अधिवेशन स्थल तक आएगी. दोपहर 2 बजे उदघाटन सत्र प्रारम्भ होगा. जिसमे मंच के सर्वकालीन नेतृत्व के अलावा देश व समाज की नामचीन हस्तियां शामिल होंगी. संगठन की ओर से बताया गया है कि तृतीय दिवस दिनांक 14 अप्रैल शनिवार को विभिन्न सांगठनिक सत्रों के अलावा दोपहर 3 बजे से उद्योग व व्यापार सत्र अनुष्ठित होगा. जिसंमे क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपति भाग लेंगे तथा युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे.
इसी दिन सायंकाल देश के चुनिन्दा तथा विभिन्न क्षेत्रों उत्कृष्टता की छाप छोड़ने वाले समाज के युवाओं का सम्मान ‘युवा रत्न सम्मान’ कार्यक्रम के तहत होगा.दिव्यांग कलाकारों द्वारा एक अद्वितीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मीरैकल ऑन व्हील्स’ का भी आयोजन किया गया है.अधिवेशन के समापन दिवस दिनांक 15 अप्रैल रविवार को सुबह 8 बजे से राष्ट्रीय एकता एवं विकास रैली अधिवेशन स्थल से प्रारम्भ होकर नगर परिक्रमा करती हुइ वापस अधिवेशन स्थल पहुंचेगी. दोपहर 1 बजे से मंच के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उनकी टीम का शपथ ग्रहण व समापन समारोह होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










