तीन महीने बाद भी नहीं मिली छुट्टियों की सूची

Published at :11 Apr 2018 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
तीन महीने बाद भी नहीं मिली छुट्टियों की सूची

बालुरघाट : वर्तमान शिक्षा सत्र को शुरू हुए तीन महीने हो गये हैं, लेकिन अभी तक इस साल की छुट्टियों की सूची नहीं मिली है. आरोप है कि बार-बार मांग किये जाने के बावजूद विद्यालय निरीक्षक की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है. वहीं इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक (प्राथमिक) मृणाल […]

विज्ञापन
बालुरघाट : वर्तमान शिक्षा सत्र को शुरू हुए तीन महीने हो गये हैं, लेकिन अभी तक इस साल की छुट्टियों की सूची नहीं मिली है. आरोप है कि बार-बार मांग किये जाने के बावजूद विद्यालय निरीक्षक की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है. वहीं इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक (प्राथमिक) मृणाल कांति राय सिंह ने कहा कि बोर्ड से उन्हें छुट्टियों की सूची नहीं मिली है. इसलिए वह सूची उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक दक्षिण दिनाजपुर जिले के 17 सर्किल में 1184 प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनमें शिक्षकों की संख्या 4509 है. शिक्षकों ने बताया कि जनवरी महीने में ही यह सूची मिल जानी चाहिए, लेकिन अप्रैल महीने में भी नहीं मिल पायी है. इसकी वजह से परीक्षा की तिथि निर्धारण में समस्या हो रही है. इसके अलावा शिक्षकों और विद्यार्थियों को जो छुट्टियां मिलनी चाहिए वह भी नहीं मिल पा रही हैं. इसके चलते प्राथमिक शिक्षकों में रोष है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola