जलपाईगुड़ी : शराब पीकर सड़क पर उत्पात मचा रहे तीन छात्र गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Apr 2018 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने किया पुलिस के हवाले जलपाईगुड़ी : 17 दिनों की हड़ताल के बाद स्थिति थोड़ी स्वभाविक हुयी थी कि जलपाईगुड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज फिर विवादों में आ गया है. सरेआम शराब पीकर अशोभनीय हरकत करने पर स्थानीय लोगों ने इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया. ये तीनों छात्र […]
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने किया पुलिस के हवाले
जलपाईगुड़ी : 17 दिनों की हड़ताल के बाद स्थिति थोड़ी स्वभाविक हुयी थी कि जलपाईगुड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज फिर विवादों में आ गया है.
सरेआम शराब पीकर अशोभनीय हरकत करने पर स्थानीय लोगों ने इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया. ये तीनों छात्र जलपाईगुड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्र हैं. शुक्रवार को शहर के कामाड़पाड़ा के निवासियों ने आरोपी छात्रों को पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में पुलिस ने कॉलेज प्रशासन से घटना के संबंध में जानकारी मांगी है.
जानकारी अनुसार शुक्रवार की शाम को कोतवाली थाना पुलिस तीनों आरोपी छात्रों को नशे की हालत में थाने ले गयी. आरोप है कि तीनों छात्र बीच सड़क पर शराब पीने के अलावा फैंसीडिल कफ सीरप का सेवन कर रहे थे. इसका विरोध करने पर तीनों छात्र स्थानीय लोगों से भीड़ गये. कोतवाली थाना के आईसी विश्वाश्रय सरकार ने कॉलेज प्रशासन को इस के बारे में अवगत कराया गया है. रात को ही कॉलेज के अधिकारी थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से बात की.
जलपाईगुड़ी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य अमिताभ राय ने बताया कि यह दुखद घटना है. वे छात्रों के इस आचरण के बारे में खोजबीन करेंगे. उल्लेखनीय है कि जलपाईगुड़ी शहर में इन दिनों शराब पीकर हंगामा करने की घटनाएं आम होती जा रही हैं. वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस तरह की हरकतों पर लगाम लगाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










