मंत्री रवींद्रनाथ के बेटे ने शुरू की चुनावी पारी

Published at :07 Apr 2018 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
मंत्री रवींद्रनाथ के बेटे ने शुरू की चुनावी पारी

कूचबिहार. पिछले विधानसभा चुनाव के पहले से ही उन्होंने राजनीति में कदम रखा. उसी समय से नाटाबाड़ी विधानसभा केंद्र के गांव-गांव में उन्होंने अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार किया. कभी अपने पिता के साथ तो कभी अकेले ही सभा समिति के जरिए लोगों को साथ जुड़ते गये. उसी नाटाबाड़ी केंद्र से कूचबिहार जिला परिषद […]

विज्ञापन
कूचबिहार. पिछले विधानसभा चुनाव के पहले से ही उन्होंने राजनीति में कदम रखा. उसी समय से नाटाबाड़ी विधानसभा केंद्र के गांव-गांव में उन्होंने अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार किया. कभी अपने पिता के साथ तो कभी अकेले ही सभा समिति के जरिए लोगों को साथ जुड़ते गये. उसी नाटाबाड़ी केंद्र से कूचबिहार जिला परिषद के 28 नंबर सीट से उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष के पुत्र पंकज घोष ने अपना नामांकन दाखिल किया.
उस विधानसभा केंद्र के नाटाबाड़ी 1 व 2 नंबर ग्राम पंचायत, चिलाखाना 1 व 2 नंबर ग्राम पंचायत एवं मारुगंज ग्राम पंचायत को लेकर 28 नंबर जिला परिषद का गठन हुआ है. पिछले पंचायत चुनाव में उस सीट से तृणमूल कांग्रेस की ओर से सीपीएम से आयीं पूर्व जिला परिषद सभाधिपति चैती बर्मन बड़ुआ उम्मीदवार थीं. इसबार उस सीट पर मंत्री पुत्र प्रत्याशी हैं.
चैती बर्मन बड़ुआ को जिला परिषद के 33 नंबर सीट पर खड़ा किया गया है. शुक्रवार को पंकज घोष के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान मंत्री रवींद्रनाथ घोष भी उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ घर पर पंकज के पिता है. राजनीति के मैदान में वह पार्टी का एक आम कार्यकर्ता है.
चुनाव में पार्टी के अन्य प्रत्याशियों के लिए जिस तरह से प्रचार करेंगे पंकज के लिए वह वैसे ही प्रचार करेंगे. इधर नौजवान नेता तृणमूल प्रत्याशी पंकज घोष ने कहा कि वह 2016 साल के विधानसभा चुनाव से नाटाबाड़ी विधानसभा केंद्र के विभिन्न इलाकों में टीएमसी कार्यकर्ता के तौर पर लगातार काम कर रहे है.
इसलिए इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए उन्हें अलग से कोई योजना नहीं बनानी होगी. वह जीत के बारे में 100 फीसदी निश्चिंत है.उन्होंने विरोधियों पर भी कटाक्ष किया. उल्लेखनीय है कि मंत्री रवींद्रनाथ घोष का इंजीनियर पुत्र पंकज घोष अमेरिका में नौकरी कर रहे थे.
सालभर पहले वह नौकरी छोड़कर कूचबिहार लौटे व उसी समय से पिता के साथ मिलकर राजनीति में अपना पैर जमाना शुरू कर दिया था. पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें नाटाबाड़ी इलाके में पिता के लिए चुनाव प्रचार करते भी देखा गया था
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola