तृणमूल ने शुरू किया संगठन विस्तार का काम

Published at :03 Apr 2018 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल ने शुरू किया संगठन विस्तार का काम

तकवर के सिंगला में पार्टी नेताओं ने की बैठक जिला कमेटी का गठन शीघ्र, शीर्ष नेतृत्व से बातचीत जारी दार्जिलिंग : दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस ने भी तकवर इलाके में संगठन विस्तार का काम शुरू कर दिया है. तकवर अंतर्गत सिंगला में तृणमूल कांग्रेस ने आज एक सभा की. सभा में दार्जिलिंग जिला हिल […]

विज्ञापन

तकवर के सिंगला में पार्टी नेताओं ने की बैठक

जिला कमेटी का गठन शीघ्र, शीर्ष नेतृत्व से बातचीत जारी

दार्जिलिंग : दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस ने भी तकवर इलाके में संगठन विस्तार का काम शुरू कर दिया है. तकवर अंतर्गत सिंगला में तृणमूल कांग्रेस ने आज एक सभा की.

सभा में दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल के वरिष्ठ नेता अप्पा राजेन उर्फ राजेन तमांग, निर्मल सिंह, रमेश शर्मा आदि उपस्थित थे. सभा में सिंगला चाय बागान, सिंगला बाजार आदि क्षेत्रों के विभिन्न राजनैतिक दलों के 100 परिवार तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया. यह जानकारी दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शुभमय चटर्जी ने दी है.

बातचीत के क्रम में श्री चटर्जी ने कहा कि 104 दिन के पहाड़ बन्द के बाद पहाड़ में शांति लौटने लगी है. उस को और तेज रफ्तार देने के लिये हम लोगों को निर्देश दिया गया है और मुझे कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार भी सौंपा गया. मैंने पार्टी हाईकमान के निर्देश को मानते हुए सात सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया है, जिसमें मिलन डुक्पा, शारदा राई सुब्बा, दिनेश गुरूंग, अप्पा राजेन उर्फ राजेन तामांग, प्रणय राई, चुंगचुंग भुटिया आदि को शामिल किया गया है.

एक प्रश्न के जवाब में श्री चटर्जी ने कहा कि पार्टी हाइकमान ने मुझे संगठन विस्तार करने की जिम्मेदारी दी है. कोर कमेटी का गठन करके पहाड़ के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन विस्तार का काम शुरू किया जा रहा है. तकवर , लेबुंग, विजनबाड़ी, सुकिया आदि क्षेत्रों में संगठन विस्तार किया गया है.

पंचायत चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि संविधान में संशोधन नहीं किये जाने के कारण पहाड़ में पंचायत चुनाव नहीं हुआ होगा. जिला तृणमूल कांग्रेस कमेटी गठन पर उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी के आला नेताओं से बातचीत की जा रही है.शीघ्र ही जिला कमेटी का गठन हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola