गेहूं, मक्का की खेती व आम बागान राख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Apr 2018 9:34 AM (IST)
विज्ञापन

दक्षिण दिनाजपुर. भयावह अगलगी में 30 बीघा गेहूं, मक्के का खेत व आम बागान जलकर राख हो गये. रविवार दोपहर को यह घटना हरिरामपुर थाना की गोकर्ण ग्राम पंचायत के चहटपुर गांव में घटी है. रविवार को इलाके के लोगों ने अचानक खेत में धू-धूकर फसल को जलते देखा. खेतों में इस समय गेंहूं की […]
विज्ञापन
दक्षिण दिनाजपुर. भयावह अगलगी में 30 बीघा गेहूं, मक्के का खेत व आम बागान जलकर राख हो गये. रविवार दोपहर को यह घटना हरिरामपुर थाना की गोकर्ण ग्राम पंचायत के चहटपुर गांव में घटी है. रविवार को इलाके के लोगों ने अचानक खेत में धू-धूकर फसल को जलते देखा. खेतों में इस समय गेंहूं की कुछ ही फसल कटी है, जबकि ज्यादातर फसल काटी नहीं गयी है. इस आग में 20 बीघा गेहूं, 5 बीघा आम बागान व 5 बीघा मक्के के खेत पूरी तरह से जल गये. ग्रामिणों ने खुद ही पंपसेट, सबमर्सिबल व बालटियों में पानी लेकर तीन घंटे में आग को बुझाया.
इलाके के किसान निताई घोष, हारान घोष, अमल घोष आदि सहित कई लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है. मिजानुर रहमान का 5 बीघा आम का बागान जल गया है.
लोगों ने बताया कि एक-एक किसान को लगभग 5-5 लाख का नुकसान हुआ है. घटना को लेक पूरे गांव में मातम का महौल है. आरोप है कि पास के जमीन मालिक ताजिरुद्दिन अहमद अपनी जमीन पर पटसन लगाने के लिए गेहूं की खूंटी जला रहे थे. वहीं से आग आसपास के खेतों में फैल गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










