सॉल्टलेक से फूलबागान तक मेट्रो इसी वर्ष

Published at :13 Feb 2018 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
सॉल्टलेक से फूलबागान तक मेट्रो इसी वर्ष

परियोजनाओं के लिए फंड की समस्या नहीं कोलकाता. सब कुछ यदि योजना के मुताबिक होता है तो महानगर के लोगों को मेट्रो का नायाब तोहफा मिल सकेगा. दुर्गा पूजा के पहले ही सॉल्टलेक स्टेडियम से फूलबागान तक मेट्रो परिसेवा शुरू की जा सकेगी. मेट्रो रेलवे, कोलकाता के महाप्रबंधक अजय विजयवर्गीय ने बताया कि सॉल्टलेक स्टेडियम […]

विज्ञापन
परियोजनाओं के लिए फंड की समस्या नहीं
कोलकाता. सब कुछ यदि योजना के मुताबिक होता है तो महानगर के लोगों को मेट्रो का नायाब तोहफा मिल सकेगा. दुर्गा पूजा के पहले ही सॉल्टलेक स्टेडियम से फूलबागान तक मेट्रो परिसेवा शुरू की जा सकेगी.
मेट्रो रेलवे, कोलकाता के महाप्रबंधक अजय विजयवर्गीय ने बताया कि सॉल्टलेक स्टेडियम से फूलबागान का कार्य समय पर समाप्त हो जायेगा. इसके बाद कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी(सीएसआर) की ओर से सुरक्षा मंजूरी लेनी होगी. साथ ही पूरी तरह से अत्याधुनिक रेक इसके लिए आ रहे हैं. लिहाजा उसकी भी जांच की जायेगी. यदि सबकुछ समय पर हुआ तो इस वर्ष यह परिसेवा शुरू की जा सकेगी. हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि इस मेट्रो परिसेवा का किराया मौजूदा मेट्रो के किराये से अधिक होगा.
इसके अलावा मेट्रो रेलवे की ओर से अगले वर्ष यानी 2019 में कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन से रूबी तक मेट्रो परिसेवा शुरू करने की योजना है. संवाददाता सम्मेलन में श्री विजयवर्गीय ने साफ किया कि मेट्रो परियोजनाओं को पूरा करने के लिए फंड की समस्या किसी भी प्रकार से नहीं होगी. ऐसी खबरें आ रही थी कि बजट में फंड का आवंटन मेट्रो को कम किया गया है. श्री विजयवर्गीय ने स्पष्ट किया कि रेलवे बोर्ड ने साफ कहा है कि परियोजनाओं के लिए फंड की कोई दिक्कत नहीं होने वाली है. इसके लिए पर्याप्त फंड मौजूद हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola