पंचायत चुनाव : ममता की पूरे देश में है चर्चा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Feb 2018 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

शुभेंदु ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह, कहा पंचायत चुनाव को लेकर तृणमूल ने कसी कमर नारायणपुर में कार्यकर्ता सभा का आयोजन तमाम दिग्गज नेताओं का लगा जमावड़ा आंतरिक मतभेद दूर कर पार्टी की मजबूती पर जोर जनता के हितों को प्राथमिकता देने की हिदायद मालदा : पंचायत प्रधान हो या ब्लॉक अध्यक्ष सभी को कानून […]
विज्ञापन
शुभेंदु ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह, कहा
पंचायत चुनाव को लेकर तृणमूल ने कसी कमर
नारायणपुर में कार्यकर्ता सभा का आयोजन
तमाम दिग्गज नेताओं का लगा जमावड़ा
आंतरिक मतभेद दूर कर पार्टी की मजबूती पर जोर
जनता के हितों को प्राथमिकता देने की हिदायद
मालदा : पंचायत प्रधान हो या ब्लॉक अध्यक्ष सभी को कानून के दायरे में रह कर काम करना है. जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए काम करना है. ओल्ड मालदा थाना के नारायणपुर के पास मिशन रोड पर जिला तृणमूल कांग्रेस द्वारा बूथ स्तर कार्यकर्ता सभा आयोजित हुई. सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल के केंद्रीय महासचिव सुब्रत बक्सी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को यह हिदायत दी.
सभा में जिला पर्यवेक्षक तथा राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी भी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि मालदा जिला के विकास की धारा को बरकरार रखने के लिए कन्वर्टेड नहीं बल्कि पार्टी के चुनाव चिन्ह पर जीतकर आना होगा. इनके साथ ही सभा में राज्य के तीन मंत्री चन्द्रनाथ सिंह, जाकिर हुसैन व बच्चु हांसदा एवं 2 पूर्व मंत्री सावित्री मित्र व कृष्णेंदु चौधरी भी मंच पर उपस्थित रहे. इंगलिश बाजार नगरपालिका के वाइस चेयरमैन बाबला सरकार ने कार्यक्रम का संचालन किया. जिला तृणमूल अध्यक्ष मोआज्जम हुसैन, इंगलिश बाजार के 15 ब्लॉक से पार्टी के हजारों कार्यकर्ता सभा में उपस्थित हुए. सुब्रत बक्सी ने कहा कि विभिन्न बाधाओं को पार करते हुए ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस को एक मुकाम पर पहुंचा दिया है.
जल्द ही ममता बनर्जी पूरे देश पर शासन करेंगी. उन्होंने भाजपा की कड़ी आलोचना करते हुए उसपर जनता से धोखा करने का आरोप लगाया.
वहीं शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि तृणमूल सुप्रीमो को लेकर पूरे देश में चर्चा है. सीपीएम साइनबोर्ड बन चुकी है और कांग्रेस विलुप्त है. ऐसे में लोग तृणमूल कांग्रेस की विकास की गति को देखते हुए इसका साथ दे रहे हैं. उन्होंने कहा की पार्टी के अंदरुनी कमियों को दूर कर पंचायत चुनाव में अच्छा परिणाम करना होगा. ममता बनर्जी के विकास कार्यों की बाते गांव-गांव तक पहुंचानी होगी. लोगों की मांग को महत्व देकर काम करना होगा. उन्होने बताया कि प्रचार कार्य में सिर्फ चुनाव चिन्ह व ममता बनर्जी की तस्वीर का इस्तेमाल करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










