फारवार्ड ब्लॉक करेगा आंदोलन, जिला कमेटी की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

जलपाईगुड़ी. हाइकोर्ट की सर्किट बेंच शीघ्र खोलने की मांग को लेकर जलपाईगुड़ी में विभिन्न राजनीतिक दलों में सुगबुगाहट शुरू हो गयी है. वाममोरचा के शरीक दल फारवार्ड ब्लॉक ने तो इस मामले को लेकर आंदोलन तक का एलान कर दिया है. फारवर्ड ब्लॉक (फाब) की रविवार को जिला कमेटी की बैठक थी. उसमें सर्किट बेंच […]
जलपाईगुड़ी. हाइकोर्ट की सर्किट बेंच शीघ्र खोलने की मांग को लेकर जलपाईगुड़ी में विभिन्न राजनीतिक दलों में सुगबुगाहट शुरू हो गयी है. वाममोरचा के शरीक दल फारवार्ड ब्लॉक ने तो इस मामले को लेकर आंदोलन तक का एलान कर दिया है. फारवर्ड ब्लॉक (फाब) की रविवार को जिला कमेटी की बैठक थी. उसमें सर्किट बेंच शीघ्र चालू करने की मांग सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया. पार्टी ने राज्य तथा केंद्र सरकार से शीघ्र कदम उठाने की मांग की है. ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की भी धमकी दी गयी है.
आज संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पार्टी की जिला कमेटी के अध्यक्ष गोविंद राय ने बताया कि जलपाईगुड़ी में हाइकोर्ट की सर्किट बेंच चालू होने से न केवल इस जिले के, बल्कि पूरे उत्तर बंगाल के लोगों को लाभ होगा. यहां के लोगों को कानूनी लड़ाई के चक्कर में कलकत्ता हाईकोर्ट का चक्कर काटना पड़ता है. कोलकाता आने जाने में काफी परेशानी होती है. उत्तर बंगाल के लोगों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए जलपाईगुड़ी में कलकत्ता हाईकोर्ट का सर्किट बेंच चालू करने का निर्णय लिया गया. तब से लेकर अब तक कई वर्ष बीत गये हैं, सर्किट बेंच चालू करने की दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है. बार-बार ढांचागत सुविधाओं का अभाव बताकर इसको लटकाने की कोशिश की जा रही है.
वर्तमान सुविधा के अनुसार ही सर्किट बंच चालू हो
श्री राय ने आगे बताया कि अब तक जितने भी ढांचागत व्यवस्था उपलब्ध है, उसी के दायरे में रहते हुए तत्काल सर्किट बेंच की शुरुआत हो जानी चाहिए. उन्होंने वर्तमान उपलब्ध सुविधा के अनुसार ही सर्किट बेंच चालू करने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह एक तरह से मामले को लटकाने की कोशिश है. जब तक पूर्ण रूप से सर्किट बेंच की स्थापना नहीं हो जाती, तब तक अस्थायी रूप से सर्किट बेंच की शुरूआत होनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि जिला परिषद के डाकबंगलो से सर्किट बेंच की शुरूआत हो सकती है.
दार्जिलंग मेल व पदातिक का मामला भी गरमाया
श्री राय ने दार्जिलिंग मेल तथा पदातिक एक्सप्रेस का भी मुद्दा उठाया. यहां उल्लेखनीय है कि दार्जिलिंग मेल वर्तमान में सिलीगुड़ी के निकट एनजेपी स्टेशन से खुलती है. अलीपुरद्वार स्टेशन से इस ट्रेन को चलाने की मांग जलपाईगुड़ी जिले के लोग करते रहे हैं. इसके लिए वर्तमान में यहां आंदोलन की रूपरेखा भी तय की गई है. इस मामले में श्री राय ने कहा कि दार्जिलिंग मेल एक विश्व धरोहर ट्रेन है. वह भी चाहते हैं कि यह ट्रेन सिलीगुड़ी जंक्शन, एनजेपी, जलपाईगुड़ी टाउन तथा चिलाहाटी होते हुए चले.
इसके साथ ही उन्होंने पदातिक एक्सप्रेस ट्रेन की स्टॉपेज जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन पर देने की मांग की.
उन्होंने कहा कि परीक्षण के तौर पर पदातिक एक्सप्रेस इस स्टेशन पर रूकती थी. कुछ दिनों पहले अचानक ट्रेन के स्टॉपेज को खत्म कर दिया गया. उन्होंने तत्काल पदातिक एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग की. इस मांग को लेकर सात मार्च को डिवीजनल कमिश्नर को एक ज्ञापन देने का भी निर्णय लिया गया है. श्री राय ने कहा कि उसके बाद भी बात नहीं बनती है, तो सड़क पर उतर कर बड़ा आंदोलन करेंगे. संवाददाताओं से बातचीत करते हुए श्री राय ने केन्द्र की भाजपा नीत एनडीए सरकार पर भी जमकर हमला बोला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










