बागडोगरा एयरपोर्ट, उत्तरकन्या बनेंगे ग्रीन जोन : गौतम देव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Feb 2018 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

फूलबाड़ी-गाजलडोबा सड़क भी होगी ग्रीन जोन ग्रीन जोन में अन्य भवनों के निर्माण पर होगी रोक उत्तर बंगाल को पर्यटन हब बनाने की हो रही तैयारी सिलीगुड़ी. राज्य का पर्यटन मंत्रालय सिलीगुड़ी व आसपास के इलाके के अलावा पूरे उत्तर बंगाल को पर्यटन हब में तब्दील करने की तैयारी में जुट चुका है. मुख्यमंत्री ममता […]
विज्ञापन
फूलबाड़ी-गाजलडोबा सड़क भी होगी ग्रीन जोन
ग्रीन जोन में अन्य भवनों के निर्माण पर होगी रोक
उत्तर बंगाल को पर्यटन हब बनाने की हो रही तैयारी
सिलीगुड़ी. राज्य का पर्यटन मंत्रालय सिलीगुड़ी व आसपास के इलाके के अलावा पूरे उत्तर बंगाल को पर्यटन हब में तब्दील करने की तैयारी में जुट चुका है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘भोरेल आलो’ को सिलीगुड़ी के पास तीस्ता किनारे स्थित गाजोलडोबा में तैयार किया जा रहा है. यह कहना है ममता सरकार के पर्यटन मंत्री गौतम देव का. प्रभात खबर के साथ विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि बंगाल के पर्यटन उद्योग को विश्व स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से बागडोगरा एयरपोर्ट, मिनी सचिवालय उत्तरकन्या और फूलबाड़ी-गाजलडोबा सड़क को ग्रीन जोन में तब्दील किया जायेगा. इसके लिए डीपीआर का काम भी प्राय: अंतिम चरण में है.
श्री देव का कहना है कि पर्यटन उद्योग को विकसित करने के लिए पर्यटन केंद्रों को नये सिरे से विकसित करना और उनका सौंदर्यीकरण जरूरी है. उन्होंने बताया कि बागडोगरा एयरपोर्ट के सामने की सड़क से लेकर सिलीगुड़ी तक, मिनी सचिवालय उत्तरकन्या के सामने और फूलबाड़ी कैनल-गाजलडोबा तक की 10 किमी तक की सड़क को ग्रीन जोन करने के लिए सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) को दायित्व दिया गया है. इसके लिए छह करोड़ रुपये का फंड भी जारी किया गया है. विश्व बंग पर्यटन उत्सव से पहले इस परियोजना को पूरा करना लक्ष्य है.
मंत्री गौतम देव का कहना है कि ग्रीन जोन इलाके में प्लास्टिक कैरीबैग का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित होगा. साथ ही ग्रीन जोन इलाके में बिल्डिंग वगैरह का न तो निर्माण कार्य होगा और न ही दुकान-पाट होंगे. हरियाली और सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जायेगा. फूलबाड़ी कैनाल से गाजलडोबा तक 10 किमी की सड़क किनारे जगह-जगह सैलानियों के बैठने व आरामगाह की व्यवस्था की जायेगी. हरियाली के साथ-साथ सैलानियों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










