पुलिस से नकली सोना खरीदने वाले व्यवसायी की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Feb 2018 3:54 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : पुलिस से नकली सोना खरीदनेवाले सोना व्यवसायी की अस्वाभाविक मौत से पुलिस की नींद उड़ गयी है. इस मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. हांलाकि इस संबंध में दार्जिलिंग व सिलीगुड़ी पुलिस के अधिकारी मुंह नहीं खोल रहे हैं. उल्लेखनीय है कि दार्जिलिंग जिला पुलिस के विधान नगर चौकी में […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : पुलिस से नकली सोना खरीदनेवाले सोना व्यवसायी की अस्वाभाविक मौत से पुलिस की नींद उड़ गयी है. इस मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. हांलाकि इस संबंध में दार्जिलिंग व सिलीगुड़ी पुलिस के अधिकारी मुंह नहीं खोल रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि दार्जिलिंग जिला पुलिस के विधान नगर चौकी में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने सिक्किम के एक सोना व्यवसायी से 50 लाख रूपए में 200 पीस नकली सोने का बिस्कुट बेच दिया.
जांच में नकली सोना पाये जाने पर व्यवसायी हक्का-बक्का रह गया. उसने फौरन मामले की शिकायत सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट की खुफिया विभाग से की. खुफिया विभाग ने तुंरत आरोपी पुलिस अधिकारी के किराये के मकान में छापा मारा लेकिन रूपया बरामद नहीं हुआ. बुधवार को उस व्यवस्यी की अस्वाभाविक मौत से पुलिस की परेशानी बढ़ गयी है.उस व्यवसायी को सिक्किम का बताया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










