आरोपी परिवार की बल्डिंग अवैध होने की आशंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Feb 2018 4:18 AM (IST)
विज्ञापन

प्लान और टावर लगाने से संबंधित कागजात मांगे उस इलाके में चार मंजिला मकान बनाने की इजाजत नहीं है तृणमूल कांग्रेस ने वाम मोर्चा बोर्ड पर साधा था निशाना अवैध निर्माण को बढ़ावा देने का लगाया गया था आरोप 25 जनवरी को 9 वर्षीय बच्ची की हुई थी हत्या मुख्य आरोपी और उसकी मां पहले […]
विज्ञापन
प्लान और टावर लगाने से संबंधित कागजात मांगे
उस इलाके में चार मंजिला मकान बनाने की इजाजत नहीं है
तृणमूल कांग्रेस ने वाम मोर्चा बोर्ड पर साधा था निशाना
अवैध निर्माण को बढ़ावा देने का लगाया गया था आरोप
25 जनवरी को 9 वर्षीय बच्ची की हुई थी हत्या
मुख्य आरोपी और उसकी मां पहले ही हो चुकी है गिरफ्तार
सिलीगुड़ी : शहर के जनता नगर में एक नाबालिग छात्रा की हत्या मामले में आरोपी परिवार पर एक और गाज गिरा है. सिलीगुड़ी नगर निगम ने आरोपी सुरजित सरकार उर्फ पिंटू के परिवार वालों से चार मंजिला मकान का प्लान और टावर लगाने की अनुमति पत्र दिखाने के लिए कहा है. इसकी जांच की जायेगी. हत्याकांड के बाद विरोधियों ने निगम पर अवैध निर्माण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था. इस मामले में मुख्य आरोपी पिंटू तथा उसकी मां सुमति सरकार की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है. निगम के 44 नंबर वार्ड स्थित जनता नगर इलाके में आरोपी सुमति सरकार का चार मंजिला मकान है. उसके उपर मोबाइल टावर लगा है. 25 जनवरी की देर रात उसी टावर के नीचे से 9 वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया था. इस घटना के बाद से राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गयी.
आरोपी मकान मालकिन सुमति सरकार ने स्वयं को तृणमूल का सक्रिय कर्मी बताया था. स्थानीय लोगों के अनुसार सुमति सरकार का परिवार पहले से ही गांजे के अवैध धंधे में लिप्त है. एक बार उसकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है. इलाका वासियों का आरोप है कि तृणमूल की छत्रछाया में होने की वजह से ही सुमति सरकार व उसके परिवार ने इलाके में धौंस जमाते थे. हांलाकि सुमति का पार्टी से किसी भी प्रकार का रिश्ता होने की बात को तृणमूल ने सिरे से खारिज किया है. राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव का कहना है कि उन्होंने पूरा खंगाला लेकिन सुमति का पार्टी से दूर-दूर तक का कोई रिश्ता नहीं मिला. यहां तक कि कहीं उसका नाम तक दर्ज नहीं है. विरोधी पार्टियां तृणमूल को बदनाम करने की साजिश रच रही हैं. माकपा पर हमला बोलते हुए श्री देव ने बताया कि उस इलाके में सुमति ने चार मंजिला मकान बना रखा है. उसके उपर टावर भी लगवाया है. जबकि उस स्थान पर इतनी बड़ी इमारत खड़ी करना कानूनन संभव नहीं है. उन्होंने वाम मोर्चा बोर्ड पर अवैध निर्माण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था.
जांच के लिए नगर निगम ने जारी किया नोटिस
निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. मंगलवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होकर उन्होंने बताया कि जमीन के मालिकाना संबंधी कागजात पाये गये हैं. परिवार से चार मंजिला इमारत का प्लान, टावर लगाने की अनुमति आदि से संबंधित कागजात दिखाने के लिए एक नोटिस दी गयी है. श्री भट्टाचार्य ने आगे कहा कि वर्तमान बोर्ड ने अपने कार्यकाल में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बढ़ावा नहीं दिया है. किसी का फर्जी प्लान भी पास नहीं किया है. उस परिवार को नोटिस जारी कर मकान का प्लान व टावर लगाने के कागजात मांगे गये हैं. कागजात मिलते ही सारा मामला आइने की तरह साफ हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










