पदातिक एक्सप्रेस के स्टॉपेज के लिए होगा आंदोलन

Published at :06 Feb 2018 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
पदातिक एक्सप्रेस के स्टॉपेज के लिए होगा आंदोलन

21 संगठनों ने एक साथ की बैठक संयुक्त आंदोलन की रणनीति बनी रेल रोको आंदोलन की दी धमकी जलपाईगुड़ी : पदातिक एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग को लेकर जलपाईगुड़ी शहर में आंदोलन की शुरूआत हुई है. जलपाईगुड़ी बार एसोसिएशन के साथ ही 21 व्यवसायी संगठनों ने रेलवे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इन सभी […]

विज्ञापन

21 संगठनों ने एक साथ की बैठक

संयुक्त आंदोलन की रणनीति बनी

रेल रोको आंदोलन की दी धमकी

जलपाईगुड़ी : पदातिक एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग को लेकर जलपाईगुड़ी शहर में आंदोलन की शुरूआत हुई है. जलपाईगुड़ी बार एसोसिएशन के साथ ही 21 व्यवसायी संगठनों ने रेलवे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इन सभी संगठनों की डिस्ट्रीक्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स में एक बैठक हुई, जिसमें संयुक्त रूप से आंदोलन की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ. इस मौके पर एक गैर राजनीतिक संगठन का भी गठन किया गया है.

बैठक में बाजार कल्याण समिति, जलपाईगुड़ी ज्वेलरी एसोसिएशन , स्टेशन बाजार व्यवसायी एवं बॉयल थाना व्यवसायी समिति, डीबीसी रोड व्यवसायी समिति, दिनबाजार हॉलसेल फिस मर्चेन्ट्स एसोसिएशन सहित 21 संगठनों के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के सचिव अभिजीत सरकार ने की. उल्लेखनीय है कि जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन पर पहले पदातिक एक्सप्रेस रूकती थी. करीब तीन महीने पहले बगैर किसी कारण के पदातिक एक्सप्रेस के स्टॉपेज को यहां खत्म कर दिया गया.

उसके बाद से ही यहां पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ ही विभिन्न संगठनों द्वारा आंदोलन जारी है. दिनबाजार हॉलसेल फिस मर्चेन्ट्स एसोसिएशन के सचिव विश्वजीत मित्र का कहना है कि किसी भी कीमत पर पदातिक एक्सप्रेस के स्टॉपेज की व्यवस्था रेलवे को करनी होगी. 21 संगठनों के प्रतिनिधि अपनी इस मांग को लेकर अलग-अलग डीआरएम को पत्र लिखेंगे. कल छह तारीख को डीआरएम को पत्र लिखा जायेगा. इन्होंने आगे कहा कि इस महीने की 11 तारीख को एक गण कन्वेंशन का भी आयोजन किया जायेगा.

उसके बाद भी अगर बात नहीं बनी, तो डीआरएम कार्यालय अभियान किया जायेगा. जलपाईगुड़ी के भारी संख्या में लोग डीआरएम के सामने आंदोलन करेंगे. उन्होंने रेल रोको आंदोलन की भी धमकी दी है. श्री मित्र ने कहा कि जिस तरह से सर्किट बेंच की स्थापना को लेकर जिले में एक बड़े आंदोलन की तैयारी की गई थी, उसी तरह से इस मांग को लेकर भी एक बड़ा आंदोलन करेंगे. उन्होंने दूरगामी अन्य ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग भी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola