शहरी गरीबों को मिलेगा अपना घर

Published at :04 Feb 2018 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
शहरी गरीबों को मिलेगा अपना घर

पहल. एसजेडीए ने शुरू की बांग्ला बाड़ी योजना, अधर में लटकीं अन्य परियोजनाएं भी होंगी शुरू टी पार्क और पाइनेपल सेंटर को लेकर जटिलता दूर रेलवे तथा हाइकोर्ट से मिली हरी झंडी 2000 करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश सिलीगुड़ी : नये वर्ष में सिलीगुड़ी – जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) ने नयी सौगात देने […]

विज्ञापन

पहल. एसजेडीए ने शुरू की बांग्ला बाड़ी योजना, अधर में लटकीं अन्य परियोजनाएं भी होंगी शुरू

टी पार्क और पाइनेपल सेंटर को लेकर जटिलता दूर
रेलवे तथा हाइकोर्ट से मिली हरी झंडी
2000 करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
सिलीगुड़ी : नये वर्ष में सिलीगुड़ी – जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) ने नयी सौगात देने की तैयारी की है. पिछले कई वर्षों से अधर में लटकीं परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की हरी झंडी तो मिली ही है, साथ कई नयी परियोजनाओं को मंजूरी भी दी गयी है. इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए शहरी विकास मंत्रालय की ओर से एसजेडीए को 95 करोड़ रुपये आवंटित भी कर दिये गये हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि एसजेडीए ने बांग्ला बाड़ी योजना के तहत सिलीगुड़ी व जलपाईगुड़ी के लोगों को घर देने का निर्णय लिया है.
केंद्र व राज्य सरकार विभिन्न आवास योजनाओं के तहत गरीब वर्ग के लोगों को घर दे रही है. इसी योजना के अनुरूप एसजेडीए ने भी बांग्ला बाड़ी योजना की शुरूआत की है. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार एसजेडीए सिलीगुड़ी व जलपाईगुड़ी के गरीब वर्ग के लोगों को घर देने का काम करेगी. शहर व सटे बस्ती इलाकों में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनका अपना घर नहीं है. आर्थिक तंगी की वजह से किराये पर अच्छा मकान भी नसीब नहीं है. ऐसे ही लोगों को एसजेडीए बांग्ला बाड़ी के तहत घर दगी. एसजेडीए ने सिलीगुड़ी में 16 व जलपाईगुड़ी में 64 घर बनाने की योजना बनाई है. सिलीगुड़ी में ड्वेलिंग हाउस व जलपाईगुड़ी के कम्पोजिट कॉमप्लेक्स में बांग्ला बाड़ी योजना का कार्य होगा. इसके साथ ही एसजेडीए ने वर्षों से अधर में लटके परियोजनाओं को पूरा करने का निर्णय लिया है. शनिवार को एसजेडीए की बोर्ड बैठक में उक्त निर्णय लिया गया है. यहां उल्लेखनीय है कि विधान नगर में पाइनएपल डेवलपमेंट सेंटर, न्यू जलपाईगुड़ी इलाके में टी पार्क आदि परियोजनाएं वर्षों से लटक कर रह गयी है. बोर्ड बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए एसजेडीए के चेयरमैन सौरभ चक्रवर्ती ने बताया कि विधान नगर में पाइनएपल डेवलपमेंट सेंटर का कार्य शुरू कर दिया गया है. कोलकाता की एक संस्था ने एसजेडीए से उस जमीन को लीज पर लेकर कार्य शुरू किया है. शुरूआत में वहां 8 स्टॉल बनाये जायेंगे. इसके अतिरिक्त टी पार्क के लिए भी रेलवे व हाई कोर्ट से हरी झंडी मिल गयी है. इस परियोजना का कार्य भी जल्द ही शुरू किया जायेगा. यहां 2000 करोड़ से अधिक निवेश की संभावना है. इसके अतिरिक्त ग्रीन सिटी मिशन के तहत 20 करोड़ रूपया आवंटित हुआ है.
सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर
एयरपोर्ट से लेकर सिलीगुड़ी व जलपाईगुड़ी के विभिन्न स्थानों को सजाया जायेगा. बागडोगरा-सिलीगुड़ी के बीच बने फ्लाई ओवर व सड़क के किनारों को सजाया जायेगा. इसके अलावे ग्रामीण इलाकों की सड़को पर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना का कार्य भी जल्द ही शुरू होगा. इसके लिए 3 करोड़ रूपया आवंटित करने के साथ ही वर्क ऑर्डर भी कर दिया गया है. कचरों के निष्पादन के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक कॉम्पेक्टर स्टेशन बनाया जायेगा. जहां एक मोबाइल कॉम्पेक्टर मशीन लगाया जायेगा. सिलीगुड़ी व आस-पास के अस्पतालों से निकलने वाले कचरों का यहां निष्पादन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola