चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन लेंगे शपथ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jan 2018 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

विनय गुट के एलएम लामा ने दी जानकारी दार्जिलिंग : प्रतिभा राई और सागर तमांग आगामी 16 जनवरी को दार्जिलिंग नगरपालिका की चेयरपर्सन और वाइस चेयरमैन पद की शपथ ग्रहण करेंगे. यह जानकारी गोजमुमो (विनय गुट) की केंद्रीय कोर कमेटी के सांगठनिक प्रमुख एलएम लामा ने दी है. दार्जिलिंग नगरपालिका के चेयरमैन धन कुमार प्रधान […]
विज्ञापन
विनय गुट के एलएम लामा ने दी जानकारी
दार्जिलिंग : प्रतिभा राई और सागर तमांग आगामी 16 जनवरी को दार्जिलिंग नगरपालिका की चेयरपर्सन और वाइस चेयरमैन पद की शपथ ग्रहण करेंगे. यह जानकारी गोजमुमो (विनय गुट) की केंद्रीय कोर कमेटी के सांगठनिक प्रमुख एलएम लामा ने दी है. दार्जिलिंग नगरपालिका के चेयरमैन धन कुमार प्रधान के जेल में बंद होने के कारण नगरपालिका बोर्ड का गठन नहीं हो पा रहा था. इसके कारण गत तीन जनवरी को दार्जिलिंग नगरपालिका के कांफ्रेंस हॉल में निर्वाचित पार्षदों की बैठक की गयी, जिसमें मोर्चा विनय गुट के केंद्रीय महासचिव अनित थापा की विशेष उपस्थित रही. इस बैठक में वार्ड नंबर 23 की पार्षद प्रतिभा राई को चेयरमैन और वार्ड नं 25 के पार्षद सागर तमांग को वाइस चेयरमैन चुना गया.
याद रहे कि 2017 के अप्रैल महीने में दार्जिलिंग नगरपालिका की सभी 32 सीटों पर चुनाव हुआ था, जिसमें मोर्चा ने 31 सीटों पर जीत हासिल की थी. इसके बाद नगरपालिका प्रशासक ने मोर्चा को बोर्ड गठन करने का न्योता दिया था. इसके तहत 29 मई को निर्वाचित पार्षदों की बैठक बुलायी गयी, जिसमें वार्ड नं 10 से निर्वाचित पार्षद धन कुमार प्रधान को चेयरमैन ओर वार्ड नं 17 से निर्वाचित रामजंग गोले को वाइस चेयरमैन चुना गया था. नगरपालिका प्रशासक ने इन दोनों को पद की शपथ दिलाकर बोर्ड गठन करने का न्योता दिया. लेकिन उसी बीच पहाड़ में हुए आन्दोलन के कारण बोर्ड गठन नहीं हुआ और सीआइडी ने श्री प्रधान को गिरफ्तार कर लिया. तब से वह जेल में ही हैं.
जानकारों के मुताबिक, नये चेयरमैन को शपथ दिलाने से पहले डीके प्रधान को चेयरमैन पद से हटाना होगा. इसके लिए या तो श्री प्रधान इस्तीफा दें या फिर उन्हें अविश्वास प्रस्ताव के जरिये हटाया जाये. सूत्रों का कहना है कि श्री प्रधान को मनाने के लिए मोर्चा का विनय गुट उनके संपर्क में है और जल्द ही इस मसले का हल निकल आयेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










