राष्ट्रपति के वीरता पुरस्कार के लिए भेजा गया नाम

Published at :05 Jan 2018 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति के वीरता पुरस्कार के लिए भेजा गया नाम

भास्कर मोहम्मद व आभा पाल ने जान जोखिम में डाल नदी में डूबते हुए दो युवकों को बचाया था जर्दा नदी के घाट पर प्रतिमा विसर्जन करने के क्रम में नदी में डूब रहे थे दो युवक मयनागुड़ी : ठअपना जीवन जोखिम में डालकर नदी में डूब रहे दो लोगों को बचाने के लिए मयनागुड़ी […]

विज्ञापन

भास्कर मोहम्मद व आभा पाल ने जान जोखिम में डाल नदी में डूबते हुए दो युवकों को बचाया था

जर्दा नदी के घाट पर प्रतिमा विसर्जन करने के क्रम में नदी में डूब रहे थे दो युवक
मयनागुड़ी : ठअपना जीवन जोखिम में डालकर नदी में डूब रहे दो लोगों को बचाने के लिए मयनागुड़ी कॉलेज के छात्र भास्कर मोहम्मद व आभा पाल का नाम राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया गया है. मयनागुड़ी कॉलेज प्रबंधन ने इन दोनों का नाम प्रस्तावित किया है. साथ ही गुरुवार को कॉलेज परिसर में एक कार्यक्रम के माध्यम से इन दोनों को संचालन कमेटी की ओर से सम्मानित भी किया गया. प्रबंधन को उम्मीद है कि इन दोनों को पुरस्कार मिलेगा.
उल्लेखनीय है कि गत 19 नवंबर को मयनागुड़ी के महाकाल पाड़ा में जर्दा नदी के घाट पर प्रतिमा विसर्जन करने के क्रम में नदी में डूबने से मयनागुड़ी के एक युवक पिकलू घोष की मौत हो गयी थी. उस समय पिकलू के साथ दो और युवक नदी में डूबने लगे थे. यह देखते ही इस समय अपनी जान की परवाह किये बिना मयनागुड़ी शहीदगढ़ मोहल्ले की एक गृहवधू आभा पाल व मयनागुड़ी कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र भास्कर मोहम्मद नदी में कूद पड़े और दोनों युवकों को बचा लिया.
मयनागुड़ी कॉलेज संचालन कमेटी के अध्यक्ष सुदीप चक्रवर्ती ने बताया कि इनदोनों के हिम्मत के लिए इन्हें सम्मानित किया गया. मयनागुड़ी कॉलेज की प्राचार्य सुष्मिता पंडित ने बताया कि साहस की ऐसी मिसाल कम ही देखने को मिलती है.
इसलिए इन दोनों के नाम मयनागुड़ी कॉलेज की ओर से राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किये गये हैं. आभा पाल व भास्कर मोहम्मद ने बताया कि ऐसा उन्होंने मानवता की खातिर किया. आवश्यकता पड़ने पर इस तरह के कार्य वे आगे भी करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola