एक और दिन पानी के लिए तरसेंगे लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2018 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने प्रगति देखकर जतायी खुशी शहर में टैंकरों से हो रही है जलापूर्ति की कोशिश सौ टैंकर दौड़ रहे हैं इधर से उधर, बंट रहे पाउच सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके के लोग अभी कम से कम और एक दो दिन तक पानी के लिए तरसेंगे. हांलाकि फूलबाड़ी इलाके में पेयजल आपूर्ति के […]
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने प्रगति देखकर जतायी खुशी
शहर में टैंकरों से हो रही है जलापूर्ति की कोशिश
सौ टैंकर दौड़ रहे हैं इधर से उधर, बंट रहे पाउच
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके के लोग अभी कम से कम और एक दो दिन तक पानी के लिए तरसेंगे. हांलाकि फूलबाड़ी इलाके में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन के स्थानांतरण का काम जोर शोर से जारी है, उसके बाद भी इस महीने की 6 तारीख से पहले स्थिति सामान्य होने की उम्मीद नहीं है. फूलबाड़ी मे पाइप लाइन को हटाने का काम जारी है. पीएचइ तथा नगरपालिका के आधा दर्जन से अधिक इंजीनियर काम पर लगे हुए हैं.
गुरुवार को राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव, मेयर अशोक भट्टाचार्य तथा जल आपूर्ति विभाग के मेयर परिषद सदस्य जय चक्रवर्ती ने पाइप लाइन के स्थानांतरित करने के कामकाज का जायजा लिया. मंत्री और मेयर ने अलग-अलग जाकर कामकाज का जायजा लिया. काम की प्रगति देख कर दोनों ने खुशी प्रकट की है.
उल्लेखनीय है कि नेपाल सीमा से सिलीगुड़ी होकर बांग्लादेश सीमा तक एशियन हाइवे का निर्माण हो रहा है. इसकी वजह से फूलबाड़ी इलाके में कई बार पेयजल आपूर्ति करने वाले पाइप लाइन को नुकसान पहुंचा है. इससे सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके में कई बार पानी की आपूर्ति बाधित हुई है. उसके बाद सिलीगुड़ी नगर निगम ने इस समस्या के स्थायी समाधान को लेकर एक बैठक की थी.
नगर निगम में सत्तारूढ़ वाममोर्चा के साथ ही तृणमूल कांग्रेस एवं अन्य दलों के पार्षदों ने पाइप लाइन को लेकर चर्चा की थी. इसी बैठक में कुछ दिनों तक पेयजल की आपूर्ति बंद कर स्थायी समाधान के लिए पाइप लाइन को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया.
उसके बाद मंगलवार से पीएचइ ने पाइप लाइन स्थानांतरित करने का काम शुरू कर दिया है. पीएचइ के आधे दर्जन इंजीनियर तथा भारी संख्या में मजदूर इस काम को करने में जुट गये हैं. इसकी वजह से कल पांच तारीख तक सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके में पेयजल की आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी पहले ही नगर निगम की ओर से दी दी गयी है. उसके बाद उम्मीद जाहिर की जा रही है कि 6 तारीख से पानी की आपूर्ति स्वभाविक हो सकती है.
सिर्फ मेयर ने ही नहीं पाइप लाइन को हटाने से जो पेयजल की किल्लत होगी इसको लेकर राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने भी पीएचइ तथा नगर निगम के अधिकारियों को लेकर राज्य मिनी सचिवालय उत्तरकन्या में एक उच्च स्तरीय बैठक की थी. उसमें भी कहा गया था कि पाइप लाइन स्थानांतरित करने के कारण तीन से चार दिनों तक सिलीगुड़ी में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी. इसबीच, पेयजल की किल्लत से निबटने के लिए पीएचइ के साथ ही नगर निगम ने भी विशेष तैयारियों की है.
परिस्थिति से निपटने के सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है. मेयर अशोक भट्टाचार्य का भी कहना है करीब एक सौ टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है. इसके अलावा हर दिन पानी के एक लाख पाउच विभिन्न इलाकों में बांटे जा रहे हैं. आम लोगों को पानी की समस्या न हो, इसके लिए इमरजेंसी हेल्प लाइन की भी व्यवस्था की गयी है. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि नगर निगम में विशेष कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गयी है.
इधर, सिलीगुड़ी नगर निगम के अधीन सभी 47 वार्डों में गुरुवार को भी टैंकर से पानी की आपूर्ति की गयी. कई ट्रकों में भी टैंक लगाकर पानी की आपूर्ति की जा रही है. हांलाकि शहर के लोग अभी भी पानी नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.
इस संबध में सिलीगुड़ी के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि फूलबाड़ी में पाइप लाइन को दूसरे स्थान पर हटाने काम जोर-शोर से जारी है. जिस तेजी से काम हो रहा है उससे अधिक दिन नहीं लगना चाहिए. काफी हद तक काम आज शाम को ही खत्म हो जायेगा. अगर सबकुछ ठीक रहा तो कल शुक्रवार को शाम से पेयजल आपूर्ति की कोशिश की जायेगी. उन्होंने यह भी दावा किया कि 6 तारीख शनिवार से पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य हो जायेगी. श्री भट्टाचार्य ने यह भी माना कि पानी की आपूर्ति बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि नगर निगम से जितना हो पा रहा है,पानी देने की कोशिश की जा रही है. लेकिन सामान्य दिनों की तरह तो पानी दे पाना संभव नहीं होगा. फिर भी टैंकरों और पाउच से वैकल्पिक तौर पर पानी की व्यवस्था की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










