उत्तर दिनाजपुर के चार पुस्तकालय बनेंगे मॉडल

Published at :05 Jan 2018 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तर दिनाजपुर के चार पुस्तकालय बनेंगे मॉडल

राज्य के पुस्तकालय मंत्री का एलान इस्लामपुर में अतिरिक्त जिला पुस्तकालय भी बनेगा रायगंज : इस्लामपुर की टाउन लाइब्रेरी समेत उत्तर दिनाजपुर जिले के चार पुस्तकालयों को मॉडल लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया जायेगा. इसके अलावा इस्लामपुर में अतिरिक्त जिला पुस्तकालय का निर्माण भी जल्द शुरू होगा. गुरुवार को यह जानकारी राज्य के पुस्तकालय […]

विज्ञापन

राज्य के पुस्तकालय मंत्री का एलान

इस्लामपुर में अतिरिक्त जिला पुस्तकालय भी बनेगा
रायगंज : इस्लामपुर की टाउन लाइब्रेरी समेत उत्तर दिनाजपुर जिले के चार पुस्तकालयों को मॉडल लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया जायेगा. इसके अलावा इस्लामपुर में अतिरिक्त जिला पुस्तकालय का निर्माण भी जल्द शुरू होगा. गुरुवार को यह जानकारी राज्य के पुस्तकालय मंत्री सिद्दिकुल्ला चौधरी ने दी. उन्होंने बताया कि सामान्य पाठकों के अलावा स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को पुस्तकालय की तरफ मोड़ने के लिए करियर गाइडेंस सेवा के अलावा विद्यार्थियों को पुस्तक मेलों तक पहुंचाने के लिए नि:शुल्क परिवहन व्यवस्था भी उपलब्ध करायी जायेगी.
मंत्री सिद्दिकुल्ला चौधरी ने बताया कि इन योजनाओं के संबंध में जिला अधिकारी के साथ बातचीत हुई है. वहीं जिले के कई पुस्तकालयों में शौचालय की व्यवस्था नहीं है, उनमें शौचालय का निर्माण किया जायेगा. पुस्तकालयों में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए 184 पुस्तकालयों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की नियुक्ति की जायेगी. इस संबंध में जिलाधिकारी आएशा रानी ए ने बताया कि इस्लामपुर में मॉडल लाइब्रेरी विकसित करने को लेकर शीर्ष अधिकारियों के पास प्रस्ताव भेजा गया है.
दूसरी ओर जिले में लगनेवाले पुस्तक मेलों के साथ विद्यार्थियों का संपर्क स्थापित करने के लिए कई योजनाएं ली गयी हैं. पुस्तक मेला के आयोजक मेला चालू होने के पहले जिले के सभी हाइस्कूलों और कॉलेजों में पत्र देकर विद्यार्थियों को पुस्तक मेला आने का निमंत्रण दिया जायेगा. निमंत्रण के अलावा पुस्तक मेला परिसर तक उन्हें पहुंचाने के लिए नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था भी की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola