25 सप्ताह की प्रीमेच्योर बच्ची का सुरक्षित जन्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jan 2018 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

नेवटिया गेटवेल के डॉ प्रिंस पारख ने किया कमाल सिलीगुड़ी : नेवटिया गेटवेल हेल्थकेयर सेंटर में 25 सप्ताह की प्रीमेच्योर बच्ची का सामान्य रुप से प्रसव कराया गया. फिलहाल बच्ची शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिंस पारख की देखरेख में है. जानकारी मिली है कि जन्म के तुरंत बाद बच्ची की हालत खराब हो गयी थी. […]
विज्ञापन
नेवटिया गेटवेल के डॉ प्रिंस पारख ने किया कमाल
सिलीगुड़ी : नेवटिया गेटवेल हेल्थकेयर सेंटर में 25 सप्ताह की प्रीमेच्योर बच्ची का सामान्य रुप से प्रसव कराया गया. फिलहाल बच्ची शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिंस पारख की देखरेख में है. जानकारी मिली है कि जन्म के तुरंत बाद बच्ची की हालत खराब हो गयी थी. हालांकि वह सांस लेने की कोशिश कर रही थी. डॉक्टरों के काफी मशक्कत के बाद बच्ची ने रोना शुरू किया. सांस लेने संबन्धित दिक्कतों के कारण नीकु में बच्ची को भर्ती करवाया गया. डॉ. पारख की निगरानी में बच्ची का 40 दिनों तक उसी यूनिट में इलाज चला.
इसके बाद धीरे-धीरे वह सामान्य हुई. पूरे 54 दिनों के गहन चिकित्सा के बाद बच्ची पूर्ण रुप से स्वस्थ हुई व उसे डिस्चार्ज किया गया. अस्पताल से छुट्टी होने तक बच्ची का वजन 1.3 किलोग्राम था.उल्लेखनीय है कि नेवटिया हेल्थकेयर सेंटर में इससे पहले भी 29 सप्ताह एवं 31 सप्ताह के दो प्रीमेच्योर प्रसव सुरक्षित ढंग से कराया गया है. डॉ. पारख ने कहा कि वे अपनी टीम के साथ प्रीमेच्योर बच्चों को बचाने और सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










