रक्ति नदी पर झूलते पुल का उद्घाटन

Published at :04 Jan 2018 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
रक्ति नदी पर झूलते पुल का उद्घाटन

20 हजार से अधिक लोगों को मिली राहत आठ किलोमीटर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा बागडोगरा : पुटिनबाड़ी चाय बागान, फुलबाड़ी बस्ती, ताराबाड़ी, खेरीबाड़ी सहित पूरे इलाके के लगभग 20 हजार लोगों के यातायात का रास्ता सुगम हुआ. बुधवार शाम पुटिनबाड़ी के रक्ती नदी पर हेलेन कुल्लु झुलता पुल का उद्घाटन हुआ. पुल का उद्घाटन […]

विज्ञापन

20 हजार से अधिक लोगों को मिली राहत

आठ किलोमीटर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा
बागडोगरा : पुटिनबाड़ी चाय बागान, फुलबाड़ी बस्ती, ताराबाड़ी, खेरीबाड़ी सहित पूरे इलाके के लगभग 20 हजार लोगों के यातायात का रास्ता सुगम हुआ. बुधवार शाम पुटिनबाड़ी के रक्ती नदी पर हेलेन कुल्लु झुलता पुल का उद्घाटन हुआ. पुल का उद्घाटन महकमा परिषद के सभाधिपति प्रो़ तापस सरकार ने किया.
माटीगाड़ा ब्लॉक के पाथरघाटा ग्राम पंचायत अंतर्गत रक्ती नदी पर लम्बे समय से सेतु की मांग उठ रही थी. इस नदी का पहला पुल बाढ़ में टूट गया था. मरम्मत के बाद 2007 साल में इलाके में आयी बाढ़ ने इस पुल को पूरी तरह से लील लिया. इसके बाद से इलाके के 20 से भी ज्यादा लोग 8 किलोमीटर का रास्ता घुमकर माटीगाड़ा एवं सिलीगुड़ी पहुंचते थे. इससे इलाके के बीमार व स्कूली विद्यार्थियों को ज्यादा परेशानी होती थी. आखिरकार महकमा परिषद ने पुल बनवा दिया. हालांकि पैसे की कमी के कारण स्थायी पक्का पुल के स्थान पर झुलता पुल बनाया गया है. जिसकी लागत 12 लाख 15 हजार रुपए बतायी गयी है.
पुल का उद्घाटन करते हुए सभाधिपति तापस सरकार ने बताया की यह पुल भारी वाहनों की आवाजाही के अनुकूल नहीं है. इससे सिर्फ एम्बुलेंस या छोटी गाड़ियां आवाजाही कर सकती है. कार्यक्रम में पुटिनबाड़ी चाय बागान प्रबंधन के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं होने पर लोगों में नाराजगी देखी गयी. बिजली नहीं रहने के कारण माईक नहीं बजाया जा सका. बागान प्रबंधन ने जरनेटर नहीं चलाया. कार्यक्रम में सहकारी सभाधिपति तापसी राय मंडल, पंचायत समिति के अध्यक्ष तारा प्रधान, महकमा परिषद के कर्माध्यक्ष छोटन किस्कु, इंजीनियर सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola