पंचायत चुनाव प्रचार में होगा सोशल मीडिया का इस्तेमाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jan 2018 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

कांग्रेस ने दी सोशल मीडिया पर अपडेट रहने की सीख सिलीगुड़ी : 4 जी के इस दौर में सोशल मीडिया में अपडेट रहने की जरूरत आन पड़ी है. आगामी पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने सोशल मिडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने का मन बनाया है. सोशल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी का […]
विज्ञापन
कांग्रेस ने दी सोशल मीडिया पर अपडेट रहने की सीख
सिलीगुड़ी : 4 जी के इस दौर में सोशल मीडिया में अपडेट रहने की जरूरत आन पड़ी है. आगामी पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने सोशल मिडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने का मन बनाया है. सोशल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी का रुझान भी अब इस ओर बढ़ रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया का अधिक उपयोग करने पर बल दिया है. सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी अपने सभी कार्यक्रमों को सीधे आम लोग तक पहुंचाना चाहती है. बुधवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के विधायक शंकर मालाकार ने उक्त जानकारी दी.
सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस के संयोजक अनुपम घोष भी थे. उन्होंने बताया की इतने दिनो तक पार्टी के सदस्य सोशल मीडिया का काम निजी तौर पर कर रहे थे. लेकिन अब पार्टी सोशल मीडिया के बढ़ते महत्व को देखते हुए अन्य राजनैतिक पार्टियों की तरह इसके सहारे लोगों तक पहुंचना चाहती है. इसी सिलसिले में बुधवार दोपहर सिलीगुड़ी के विधान भवन में सोशल मिडिया के उपर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता व सदस्यों ने हिस्सा लिया.
श्री घोष ने आगे बताया कि सोशल मीडिया भजपा की जीत का बहुत बड़ा कारण है. सोशल मीडिया आम लोगों तक पहुंचने का एक आसान माध्यम है. आज की कार्यशाला में उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं को सोशल नेटवर्किंग साइट से अवगत कराया गया. राज्य के अन्य हिस्सों में इस तरह की कार्यशाला आयोजित कर कार्यकर्ताओं व नेताओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है. बुधवार के संवाददाता सम्मेलन में सुवीन भौमिक, मुक्तार अहमद व अन्य उपस्थित थे.
यहां उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 के लोकसभा में चुनाव में भाजपा ने सोशल मीडिया को प्रचार का प्रमुख माध्यम बनाया था. नरेंद्र मोदी को प्रधान मंत्री बनाने में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा हाथ माना जाता है. लेकिन कांग्रेस सहित देश की अन्य राजनीतिक पार्टियां सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं.
इलाज के लिए हैदराबाद गया जलपाईगुड़ी का व्यक्ति लापता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










