17 दिनों के बाद भी कोई अता-पता नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jan 2018 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

परेशान परिवारवालों ने सांसद से की मुलाकात मुख्यमंत्री से भी लगायेंगे मदद की गुहार जलपाईगुड़ी : बाहरी राज्य में इलाज कराने गये जलपाईगुड़ी के 77 वर्षीय सत्येन्द्र नाथ घोष लापता हो गये. वह जलपाईगुड़ी जिले के क्रांति इलाके में रहते थे. वह स्थानीय प्राथमिक विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक हैं. उन्होंने एक दुर्घटना में अपना एक […]
विज्ञापन
परेशान परिवारवालों ने सांसद से की मुलाकात
मुख्यमंत्री से भी लगायेंगे मदद की गुहार
जलपाईगुड़ी : बाहरी राज्य में इलाज कराने गये जलपाईगुड़ी के 77 वर्षीय सत्येन्द्र नाथ घोष लापता हो गये. वह जलपाईगुड़ी जिले के क्रांति इलाके में रहते थे. वह स्थानीय प्राथमिक विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक हैं. उन्होंने एक दुर्घटना में अपना एक हाथ खो दिया है. परिवार वालों ने बताया कि वे अच्छी तहर से चल फिर लेते है. 16 दिसंबर को वे अपने परिवार के साथ इलाज के लिए हैदराबाद पहुंचे. उसी दिन शाम से वह लापता हैं. इसके बाद स्थानीय थाने में जानकारी दी गयी लेकिन उनका कोई पता नहीं चला पाया है.
परिवार वाले मुख्यमंत्री की शरण में जाने पर सोच विचार कर रहे है.उनकी बेटी रीता भौमिक ने बताया कि पिता सत्येन्द्रनाथ घोष और मां झर्ना घोष, बहन बबीता दास व दामाद विश्व दास के साथ 14 दिसबंर को जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी सिकंद्राबाद एक्सप्रेस से हैदराबाद रवाना हुए. 16 तारीख को वहां पहुंचकर अस्पताल में इलाज करवाया. शाम को होटल से निकले. उनके पास 25 हजार रुपए नगद भी थे. इसके बाद से वे लौटकर नहीं आये. स्थानीय थाना व स्वयंसेवी संगठनों के साथ बातचीत की गयी है, लेकिन उनकी कोई खबर नहीं मिल रही है. उनलोगों ने मामले को लेकर जलपाईगुड़ी पुलिस अधीक्षक एवं सांसद विजय चन्द्र बर्मन के साथ भी मुलाकात की है. सांसद ने छानबीन का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










