मालदा की घटना, लोगों का भड़का गुस्सा, लाठीचार्ज

Published at :03 Jan 2018 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
मालदा की घटना, लोगों का भड़का गुस्सा, लाठीचार्ज

कालियाचक के ग्रामीणों ने सड़क जाम की उग्र जनता के साथ संघर्ष में पांच पुलिसकर्मी घायल सभी की स्थिति गंभीर, सालिमपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती पुलिस पर वाहन चालकों से अवैध वसूली का आरोप नाका चेकिंग के दौरान लॉरी ने बाइक सवारों को कुचला, दो मरे मालदा : राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर नाका चेकिंग के दौरान […]

विज्ञापन

कालियाचक के ग्रामीणों ने सड़क जाम की

उग्र जनता के साथ संघर्ष में पांच पुलिसकर्मी घायल
सभी की स्थिति गंभीर, सालिमपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती
पुलिस पर वाहन चालकों से अवैध वसूली का आरोप
नाका चेकिंग के दौरान लॉरी ने बाइक सवारों को कुचला, दो मरे
मालदा : राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर नाका चेकिंग के दौरान एक लॉरी पुलिस की गिरफ्त से भागने के क्रम में दो मोटरसाइकिल चालकों को कुचलते हुए निकल गयी. मंगलवार को तड़के साढ़े 5 बजे के करीब हुई इस घटना में दोनों मोटरबाइक चालकों की मौत हो गयी. इस घटना के बाद कालियाचक के चौरंगी मोड़ इलाके में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क अवरोध कर प्रदर्शन किया. ये ग्रामीण एसपी के आकर उनकी शिकायत सुनने की मांग कर रहे थे. जब पुलिस के समझाने पर भी ग्रामीण अवरोध हटाने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें कई ग्रामीण जख्मी हुए हैं.
वहीं, ग्रामीणों के हमले में पांच पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल होकर सालिमपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती हैं. सुबह 10 बजे पुलिस के लाठीचार्ज के बाद ही उग्र भीड़ पीछे हटी और तब पुलिस ने मृत बाइक चालक का शव कब्जे में लेने के अलावा घायल दूसरे बाइक चालक को मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल भिजवाया. हालांकि घायल मोटरबाइक चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. खबर लिखे जाने तक संघर्ष की घटना पर पुलिस की प्रतिक्रिया नहीं मिली थी.
पुलिस सूत्र के अनुसार लॉरी के धक्के से नईमुद्दीन शेख (28) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य बाइक चालक अब्दुल बारेक शेख (22) को अस्पताल में मृत घोषित किया गया. वहीं, 38 साल के सामेद शेख को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. बारेक और सामेद का घर उत्तर दरियापुर जीपी के मोमिनपाड़ा में है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि खबर लिखे जाने तक संघर्ष की घटना के सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
सूत्र के अनुसार कालियाचक के चौरंगी मोड़ पर हर रोज पुलिस नाका चेकिंग कर वाहनों की तलाशी लेती है. बीती रात से ही पांच पुलिसकर्मी तलाशी अभियान चला रहे थे. तड़के साढ़े पांच बजे के करीब वहां फरक्का जाने वाली एक लॉरी को पुलिस ने रोकने की कोशिश की. लेकिन लॉरी चालक पुलिस की गिरफ्त से भागने की फिराक में तेजी से मुड़ा.
नाका चेकिंग के दौरान…
इसी दौरान मोड़ पर वह पहले से खड़े मोटरसाइकिल चालकों को कुचलते हुए निकल भागा. जब तक पुलिस और स्थानीय लोग घायलों और मृत चालक को संभालते तब तक लॉरी वहां से रफूचक्कर हो गयी. हादसे के बाद ही स्थानीय ग्रामीण पुलिस पर आक्रोशित हो गये. उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस नाका चेकिंग के नाम पर लॉरी व ट्रक चालकों से वसूली करती है. इसी डर से लॉरी चालक वहां से भाग निकलना चाहा जिसके चलते यह हादसा हुआ और दो लोगों की जान चली गयी.
इसके पहले भी इस तरह की घटनाएं घट चुकी हैं. आरोप है कि पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को भी वसूली के बारे में जानकारी है. लेकिन उन्होंने इस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. उसके बाद ही ग्रामीणों ने शव को रखकर सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे. इसकी जानकारी मिलने पर कालियाचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसने अवरोध हटाने के लिये कहा. लेकिन ग्रामीणों ने अवरोध हटाने से इंकार कर दिया. अवरोध हटाने के लिये पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसके बाद ग्रामीण भी उग्र हो गये और उन्होंने भी पुलिसबल पर हमला शुरू कर दिया. इसी घटना में पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गये.
उन्हें तत्काल सालिमपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि पुलिस के लाठीचार्ज में जख्मी होने के बावजूद कोई ग्रामीण अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ है. उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला करने के अलावा वहां खड़ी एक लॉरी और पुलिस के एक वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. उसके बाद दो और पुलिस वाहनों को सड़क के नीचे के नाले में गिरा दिया गया. उग्र जनता के तेवर को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने वहां से भागकर जान बचायी. कई तो घंटों तक कड़ाके की सर्दी में पास के जलाशय में गले तक पानी में डूबे रहे. उसके बाद जब बाहर से अतिरिक्त पुलिस बल आया तो उन्हें वहां से निकाला गया. एनएच-34 को भी अवरोधमुक्त किया गया. शव को कालियाचक थाने ले जाया गया.
मालदा में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 की घटना, लोगों का भड़का गुस्सा, लाठीचार्ज
कालियाचक के ग्रामीणों ने सड़क जाम की
उग्र जनता के साथ संघर्ष में पांच पुलिसकर्मी घायल
सभी की स्थिति गंभीर, सालिमपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती
पुलिस पर वाहन चालकों से अवैध वसूली का आरोप
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola