फेसबुक पर दोस्ती और फिर हुआ धोखा, युवती से दुष्कर्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : नये वर्ष के स्वागत पार्टी के बीच रविवार की रात को एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है. आरोप है कि सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के एक जवान ने दुष्कर्म की इस घटना को अंजाम दिया. सूत्रों के मुताबिक कॉलेज छात्रा की बीएसएफ जवान के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई. इसके बाद […]
विज्ञापन
मालदा : नये वर्ष के स्वागत पार्टी के बीच रविवार की रात को एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है. आरोप है कि सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के एक जवान ने दुष्कर्म की इस घटना को अंजाम दिया. सूत्रों के मुताबिक कॉलेज छात्रा की बीएसएफ जवान के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई. इसके बाद दोनों में मिलना-जुलना शुरू हुआ. दोनों के बीच मित्रता गहरी हो गयी.
आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर बीएसएफ जवान रविवार रात को युवती के घर पहुंचा. उस समय घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर उसने दुष्कर्म को अंजाम दिया. यह घटना मालदा के मानिकचक थाने के नारायणपुर इलाके में हुई. इस घटना में मानिकचक थाने में पीड़ित युवती ने शिकायत दर्ज करायी है. जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी का नाम मोहम्मद दिलदार हुसैन है और वह इंगलिश बाजार थाने के शोभानगर अंचल के चंडीपुर का निवासी है.वह बीएसएफ में कांस्टेबल है. पहले वह राजस्थान में कार्यरत था. जबकि एमए प्रथम वर्ष की यह छात्रा मानिकचक के नारायणपुर निवासी है.
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि तीन महीने पहले फेसबुक पर मोहम्मद दिलदार हुसैन से उसका परिचय हुआ. इसके बाद फोन नंबर का आदान-प्रदान हुआ और दोस्ती बढ़ी. एक माह पहले दिलदार हुसैन छुट्टी पर आया. यहां आकर उसने घर पर आना भी शुरू कर दिया. घर के लोगों से भी दिलदार की पहचान करायी गयी थी.
रविवार रात को घर पर माता-पिता नहीं थे. वे मालदा में एक रिश्तेदार के घर गये थे. उसका फायदा उठाकर दिलदार अचानक घर पर आ पहुंचा. घर में किसी के नहीं होने पर उसने गलत बातें करनी शुरू कर दी एवं कुप्रस्ताव दिया. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी एवं जबरन दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की.
उस समय चिल्लाने पर पड़ोसी वहां पहुंचे एवं दिलदार को पकड़ लिया. सूचना मिलने पर मानिकचक थाना की पुलिस वहां पहुंची एवं बीएसएफ जवान दिलदार हुसैन को गिरफ्तार कर लिया. इधर इस घटना को लेकर मानिकचक थाना की पुलिस ने जांच शुरू की है. मानिकचक थाने के ओसी कुणाल कांति दास ने बताया कि कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म की शिकायत दर्ज हुई है. एक बीएसएफ जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूरी घटना की जांच शुरू की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










