हथियार के साथ दो संदिग्ध बाइक लुटेरे गिरफ्तार

Published at :31 Dec 2017 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ दो संदिग्ध बाइक लुटेरे गिरफ्तार

सादी पोशाक में तैनात पुलिस ने दबोचा मालदा : पुलिस की तत्परता से वाहन लूट के इरादे से टहल रहे दो युवकों को इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शहर के अभिरामपुर बांध रोड इलाके से सादा पोशाक में तैनात पुलिस ने हथियार के साथ पकड़ लिया. इन दोनों को शनिवार को जिला […]

विज्ञापन

सादी पोशाक में तैनात पुलिस ने दबोचा

मालदा : पुलिस की तत्परता से वाहन लूट के इरादे से टहल रहे दो युवकों को इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शहर के अभिरामपुर बांध रोड इलाके से सादा पोशाक में तैनात पुलिस ने हथियार के साथ पकड़ लिया. इन दोनों को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया गया है. पुलिस ने बताया कि इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस सादे पोशाक में तैनात थी. उस समय पुलिसकर्मियों ने दो युवकों को संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा. संदेह हेाने से इन दो युवकों को रोका. पूछताछ में संतोषजनक जबाव नहीं मिलने पर इन दोनों युवकों की तलाशी ली. जिसमें इनके पास से एक पाइपगन व दो कारतूस जब्त किये गये.
गिरफ्तार बदमाशों का नाम मनिरूल शेख (27) व कबीर शेख (25) है. मनिरूल का घर मालदा थाने की जलगां गांव में है. कबीर का घर इस थाने के मौलपुर इलाके में है. पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि रात को मुर्शिदाबाद जाने की इनकी योजना थी. वहां से गाड़ी किराये पर लेकर इन्हें मालदा आना था. इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस ने अदालत से शनिवार को दोनों को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में लेने का आवेदन किया है. पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार लोगों से बातचीत कर किसी बड़ी गाड़ी छिनतई गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola