सिलीगुड़ी : माता-पिता के नाम मायुम की एक शाम

Published at :30 Oct 2017 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : माता-पिता के नाम मायुम की एक शाम

सिलीगुड़ी: मारवाड़ी युवा मंच (मायुम) की सिलीगुड़ी इकाई के बैनर तले रविवार की शाम को माता-पिता के नाम किया गया. शहर के युवा समाजसेवियों ने श्याम महोत्सव के जरिये युवाओं ने मात-पित भक्ति दिखायी. दीपावली मिलन समारोह के नाम पर आयोजित यह अनोखा धार्मिक कार्यक्रम आज स्थानीय बाबूपाड़ा-मिलनपल्ली स्थित श्री पंचमुखी बालाजी धाम के पंचमुखी […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: मारवाड़ी युवा मंच (मायुम) की सिलीगुड़ी इकाई के बैनर तले रविवार की शाम को माता-पिता के नाम किया गया. शहर के युवा समाजसेवियों ने श्याम महोत्सव के जरिये युवाओं ने मात-पित भक्ति दिखायी. दीपावली मिलन समारोह के नाम पर आयोजित यह अनोखा धार्मिक कार्यक्रम आज स्थानीय बाबूपाड़ा-मिलनपल्ली स्थित श्री पंचमुखी बालाजी धाम के पंचमुखी पैलेस में आयोजित किया गया. इस मौके पर खाटूवाले श्याम बाबा का अलौकिक दरबार सजाया गया. नौका पर सवार बाबा का भव्य शृंगार किया गया. बाबा की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी. साथ ही छप्पन भोग का प्रसाद भी लगाया गया.
बाबा को ज्योत देने और धोक लगाने के लिए श्याम भक्तों की लंबी कतार लगी रही. इस मौके पर कानुपर से आमंत्रित कलाकार सुरजीत अलबेला चक्रधारी व गरिमा राजेश्वरी और उनकी पूरी टीम ने श्याम भजनों की गंगा बहायी. श्याम भजनों की इस गंगा में युवा ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावक व हर उम्र के श्याम भक्तों ने देर तक गोता लगाया. कार्यक्रम संयोजक मनोज अग्रवाल ने बताया कि दीपावली को लेकर पहले संस्था की ओर से प्रत्येक साल दीपावली मिलन समारोह का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाता था.

आयोजित किये जाने का लक्ष्य है. मायुम के सिलीगुड़ी इकाई के अध्यक्ष नितीन गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में भारी तादाद में अभिभावकों ने शिरकत किया. उन्हें किसी तरह की तकलीफ ने हो इसके लिए संस्था की ओर से समुचित इंतजाम किया गया और युवा कार्यकर्ताओं ने भी उनका पूरा ख्याल रखा.
कार्यक्रम को सफल बनाने में मायुम के राष्ट्रीय सहायक मंत्री उमेश गर्ग, मायुम के सिलीगुड़ी इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष विपुल शर्मा, भूतपूर्व अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सचिव ललित गर्ग, महेश डालमिया, पुनित अग्रवाल, गोपाल शर्मा, निखिल शाह, आंसू अग्रवाल समेत सभी युवा कार्यकर्ता व श्याम भक्तों ने बीते कई रोज से ही जी-तोड़ मेहनत की.
‘जगमग दीपावली अवार्ड-17’ का एलान
प्रत्येक साल की तरह इस साल भी दीपावली महोत्सव के दौरान उत्तर बंगाल में गल्ले मालों की सबसे बड़ी मंडी नया बाजार के कारोबारियों द्वारा अनोखे अंदाज में अपने दुकान-प्रतिष्ठान व सड़कों को दुल्हन की तरह सुसज्जित किया जाता है.
इसके लिए मायुम की सिलीगुड़ी इकाई द्वारा प्रत्येक साल उत्कष्ठ सजावट के कारोबारियों को सम्मानित कर हौसला आफजायी किया जाता है. आज मायुम की श्याम महोत्सव कार्यक्रम के दौरान ही ‘जगमग दीपावली एवार्ड-17’ का एलान किया गया. साथ ही दुकान-प्रतिष्ठानों की उत्कष्ठ सजावट के लिए नामित कारोबारियों को एवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया.
इसबार नयाबाजार के मंगतूराम कंपाउंड स्थित प्रतिष्ठान सुरेश कुमार बाल किशन को पहला, मालपानी ब्रदर्श को दूसरा, महावीर प्रसाद अजय कुमार और तनसुख राय पवन कुमार को तीसरे स्थान के लिए एवार्ड देकर सम्मानित किया गया. वहीं, बाबूलाल पवन कुमार और बजरंग ट्रेडिंग कंपनी को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola