रेल राज्य मंत्री ने आनंदविहार राजधानी एक्सप्रेस को किया रवाना

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी तथा इसके आसपास के इलाके के लोगों को एक और ट्रेन की सौगात मिली है. अगरतला से आनंद विहार,दिल्ली के लिए जो नई राजधानी एक्सप्रेस चली है वह न्यू जलपाईगुड़ी होते हुए चलेगी. रेल राज्य मंत्री राजेन गोहाईं ने शनिवार को अगरतला से दिल्ली जाने वाली आनंदविहार राजधानी एक्सप्रेस को रवाना किया. उन्होंने […]
रेल राज्य मंत्री राजेन गोहाईं ने शनिवार को अगरतला से दिल्ली जाने वाली आनंदविहार राजधानी एक्सप्रेस को रवाना किया. उन्होंने अगरतला रेलवे स्टेशन से शाम 6 : 30 मिनट पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस तरह से अगतरला पूर्वोत्तर राज्यों में तीसरा राज्य बना जो दिल्ली से सीधे जुड़ गया. इस मौके पर स्टेशन पर रेल राज्य मंत्री के अलावा त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत राय, राज्य सरकार के मंत्रिमंडलीय सदस्य, लोक सभा के सदस्य बादल चौधरी और मानिक दे के अलावा शंकर प्रसाद दत्ता, जितेंद्र चौधरी और विधायक दिलीप सरकार मौजूद रहे. इनके अलावा सैकड़ों नागरिकों के साथ एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक चहाते राम मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










