चामुर्ची बाजार में छठ पूजा की चहल-पहल शु्रू

Published at :24 Oct 2017 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
चामुर्ची बाजार में छठ पूजा की चहल-पहल शु्रू

चामुर्ची. भारत भूटान की सीमा पर बसे चामुर्ची बाजार में इस बार भी छठ पूजा को लेकर चहल-पहल शुरु हो गई है. छठ घाट के लिये निकटवर्ती खानावर्ती नदी के किनारे सफाई और प्रकाश सज्जा का काम शुरु कर दिया गया है जिसमें स्थानीय सामाजिक संगठन के सदस्य और विभिन्न समुदाय के लोग सहयोग कर […]

विज्ञापन
चामुर्ची. भारत भूटान की सीमा पर बसे चामुर्ची बाजार में इस बार भी छठ पूजा को लेकर चहल-पहल शुरु हो गई है. छठ घाट के लिये निकटवर्ती खानावर्ती नदी के किनारे सफाई और प्रकाश सज्जा का काम शुरु कर दिया गया है जिसमें स्थानीय सामाजिक संगठन के सदस्य और विभिन्न समुदाय के लोग सहयोग कर रहे हैं.
छ?ठ पूजा कमेटी के पक्ष से सुबोध ठाकुर ने बताया कि निकटवर्ती भूटान के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच छठ पूजा का आयोजन हर साल दर्शनार्थियों के लिये आकर्षण का केंद्र बन जाता है. सबसे बड़ी बात है कि छठ महापर्व के आयोजन में यहां के हर समुदाय के लोग शामिल होते हैं.

इससे यहां की विविधतापूर्ण संस्कृतियों का अपूर्व संगम दिखाई देता है. यहां तक कि भूटान के नागरिक और वहां के अधिकारी भी इस पर्व में शामिल होते हैं. छठ पूजा के लिये भूटान सरकार से अनुमति भी ली जाती है जिसे खुशी- खुशी दी जाती है. स्थानीय गोरखाली और पास के भूटानी लोग बड़ी श्रद्धा के साथ छठ पूजा का प्रसाद ग्रहण करते हैं. छठ पूजा के आयोजन में स्थानीय और भूटान के शाही प्रशासन का समन्वय भी उल्लेखनीय होता है.

गौरतलब है कि चामुर्ची बाजार से करीब पांच किमी दूरी पर खानावर्ती बुके नदी पर छठ पर्व के दौरान अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के समय की आभा दर्शनीय होती है. इस बार बहुत से लोग उस अपूर्व दृश्य को कैमरों में कैद करने के लिये अभी से तैयारी कर रहे हैं.

डुवार्स बिहारी जागरण सेवा समिति के महासचिव डीके चौरसिया ने बताया कि कई संस्थाओं की ओर से छठ घाटों पर व्रतियों और दर्शकों के लिये चाय की व्यवस्था रहती है. उसके अलावा बुजुर्ग नागरिकों का अभिनंदन और छठ मिलन कार्यक्रम भी दर्शनीय होते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola