डीपीएस फूलबाड़ी स्कूल की शुरुआत

सिलीगुड़ी. दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) सिलीगुड़ी के बाद अब डीपीएस फूलबाड़ी की भी शुरूआत हो गई है. शिक्षा सत्र 2018-19 के लिए नामांकन शुरू करने की घोषणा स्कूल के प्रो वीसी शरद अग्रवाल ने की. वह सिलीगुड़ी में आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा प्रदान करने के […]
सिलीगुड़ी के साथ-साथ जलपाईगुड़ी जिले के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल हो सके, इसी को ध्यान में रखते हुए फूलबाड़ी में स्कूल की स्थापना की गयी है. यहां पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के खेल-कूद पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा.
जिस तरह से अच्छी शिक्षा देने के लिए यहां सभी अत्याधुनिक सुविधाओं एवं तकनीक की व्यवस्था की गयी है, उसकी तरह से खेल-कूद के विकास में भी विशेष जोर दिया गया है. श्री अग्रवाल ने आगे बताया कि डीपीएस स्कूल फूलबाड़ी में फिलहाल नर्सरी से सातवीं कक्षा तक की पढ़ाई होगी. अगले चार से पांच वर्षों में 10प्लस2 शिक्षा की व्यवस्था भी यहां की जायेगी. सीबीएसई नियमानुसार धीरे-धीरे कक्षाओं की संख्या बढ़ाई जायेगी. श्री अग्रवाल ने आगे बताया कि पहले शिक्षा सत्र में 800 बच्चों का नामांकन होगा. इससे जलपाईगुड़ी जिले के बच्चों को विशेष लाभ होगा. सिलीगुड़ी के अलावा जलपाईगुड़ी से भी बस सेवा स्कूल की ओर से उपलब्ध करायी जायेगी. संवाददाता सम्मेलन को स्कूल की हेड मिस्ट्रेस शैलेन्द्र कौर ने भी संबोधित किया. श्रीमती कौर ने कहा कि डीपीएस स्कूल फूलबाड़ी आठ एकड़ में है. खूबसूरत भवन बनकर तैयार है. अत्याधुनिक लाइब्रेरी, मॉडर्न साइंस के साथ ही अत्याधुनिक कंप्यूटर लेबोरेट्रीज की भी व्यवस्था की गई है. क्रिकेट, फुटबॉल तथा थ्रो बॉल के लिए अलग से मैदान है. बच्चे बैडमिंटन तथा लॉन टेनिस भी खेल सकते हैं. इसके लिए अलग से कोट की व्यवस्था की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










