केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ वामो की पदयात्रा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2017 11:25 AM (IST)
विज्ञापन

दिनहाटा. राज्य और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और विभिन्न मांगों को लेकर वाममोर्चा समर्थक 117 संगठनों के संयुक्त मंच की ओर से आज पदयात्रा निकाली गई. सोमवार को यह जत्था दिनहाटा शहर के हरतकीतला माठ से निकाली गई जिसने दिनहाटा एक नंबर प्रखंड क्षेत्र की परिक्रमा की. यह जत्था वहां से गोसानीमारी […]
विज्ञापन
दिनहाटा. राज्य और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और विभिन्न मांगों को लेकर वाममोर्चा समर्थक 117 संगठनों के संयुक्त मंच की ओर से आज पदयात्रा निकाली गई. सोमवार को यह जत्था दिनहाटा शहर के हरतकीतला माठ से निकाली गई जिसने दिनहाटा एक नंबर प्रखंड क्षेत्र की परिक्रमा की.
यह जत्था वहां से गोसानीमारी के लिये प्रस्थान किया. पदयात्रा में शामिल हुए फाब्ला से पूर्व विधायक अक्षय ठाकुर, युव लीग के राज्य सचिव अब्दुर रउफ, माकपा के तारापद बर्मन, शुभ्रालोक दास. रविवार को इस जत्थे को कूचबिहार में माकपा से विधायक सुजन चक्रवर्ती ने रवाना किया था. आज बेंगॉल प्लेटफॉर्म ऑफ मास आर्गनाइजेशंस के आह्वान पर पूरे राज्य के साथ दिनहाटा के विभिन्न अंचलों की परिक्रमा की. इस दौरान कई जगह सभाएं भी की गईं. आयोजकों ने बताया कि आगामी 25 अक्टूबर को यह जत्था सिलीगुड़ी पहुंचेगा जहां पदयात्रा समाप्त होगी.
पदयात्रा के जरिये मंच ने दिनहाटा के आदाबाड़ी घाट पर सेतु निर्माण जल्द समाप्त करने, बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने, कूचबिहार को स्मार्ट सिटी घोषित करने, कूचबिहार जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने समेत 17 सूत्री मांगों को केंद्र व राज्य सरकार के समक्ष रखे हैं. जिसे जल्द पुरा करने की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










