प्रवासी पक्षियों की संख्या एक लाख के पार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2017 11:24 AM (IST)
विज्ञापन

रायगंज. शहर के निकट कुलिक पक्षी निवास देश विदेश के पक्षी प्रेमियों के लिए विशेष महत्व रखता है. यहां हर साल बरसात के आखिर में विदेशों से लाखों की संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं. यहां के पक्षियों की गणना का काम 12 अक्तूबर को शुरु किया गया था. उस गणना से पता चला है […]
विज्ञापन
रायगंज. शहर के निकट कुलिक पक्षी निवास देश विदेश के पक्षी प्रेमियों के लिए विशेष महत्व रखता है. यहां हर साल बरसात के आखिर में विदेशों से लाखों की संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं. यहां के पक्षियों की गणना का काम 12 अक्तूबर को शुरु किया गया था. उस गणना से पता चला है कि प्रवासी पक्षियों की तादाद एक लाख के करीब पहुंच गई है. यह पिछले साल की तुलना में 7000 अधिक है. इस तथ्य से पक्षी प्रेमी और पक्षियों पर शोध करने वालों के लिये उत्साहजनक है.
जिला वन विभाग के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पक्षी पानकौड़ी, नाइट हेरन, लिटिल इगरेट और बिल स्टॉर्क की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. गणना के काम में वन्य प्राणी डिवीजन के कर्मचारियों के साथ ही वन्य प्रेमी स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे. उल्लेखनीय है कि 1.30 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले कुलिक पक्षी निवास लगभग 165 प्रजातियों के पक्षी हर साल विभिन्न देशों से आकर यहां बसेरा बनाते हैं, प्रजनन करते हैं और फिर जाड़ा समाप्त होते ही स्वदेश लौट जाते हैं.
सूत्र के अनुसार बरसात शुरु होते ही अर्थात अगस्त से ही पक्षियों का आगमन शुरु हो जाता है. उसके बाद मार्च तक ये स्वदेश चले जाते हैं. यहां के अनुकूल जलवायु और परिवेश के चलते इन पक्षियों का यह पसंदीदा आश्रयस्थल है. वन विभाग के जिला प्रभारी द्विपर्ण दत्त ने बताया कि भौगोलिक और अनुकूल जलवायु के चलते यहां पक्षी आते हैं. वनकर्मी इन पक्षियों की समुचित तरीके से देखभाल करते हैं. इस बार पिछले साल की तुलना में सात हजार पक्षी अधिक आये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










