राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह कार्यवाहक सिलीगुड़ी आयेंगे

Published at :24 Oct 2017 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह कार्यवाहक सिलीगुड़ी आयेंगे

सिलीगुड़ी. 2017 का अंतिम दौर गुजर रहा है. 2019 में लोकसभा और 2020 में विधानसभा चुनाव होना है. इसी बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी है. इधर पहाड़ पर अलग गोरखालैंड राज्य आंदोलन को लेकर राज्य का राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है. ऐसी राजनैतिक गहमा-गहमी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय सह-कार्यवाहक भैयाजी […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. 2017 का अंतिम दौर गुजर रहा है. 2019 में लोकसभा और 2020 में विधानसभा चुनाव होना है. इसी बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी है. इधर पहाड़ पर अलग गोरखालैंड राज्य आंदोलन को लेकर राज्य का राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है.

ऐसी राजनैतिक गहमा-गहमी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय सह-कार्यवाहक भैयाजी जोशी का सिलीगुड़ी में पदार्पण से हलचल तेज हो गयी है. वर्तमान में राज्य की दो बड़ी राजनैतिक शक्ति तृणमूल और भाजपा आने वाले चुनाव की तैयारी में जुट गयी है. जबकि भाजपा राज्य में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए ग्रामीण इलाकों पर विशेष ध्यान दे रही है.


जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर को आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यवाहक भैयाजी जोशी सिलीगुड़ी आ रहे हैं. इनके साथ आरएसएस के कई दिग्गज व भाजपा के हेवीवेट नेताओं का भी जमावड़ा लगने वाला है. 26 अक्टूबर की दोपहर करीब 12 बजे भैयाजी जोशी हवाई मार्ग से बागडोगरा पहुंचेगें. जहां से वह सीधे उत्तरबंग मारवाड़ी भवन पहुंचेगे. यहां दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया है. इस बैठक में राज्य के विभिन्न इलाकों के आरएसएस दिग्गज व कार्यकर्ता भी शामिल होगें. भैयाजी जोशी की अध्यक्षता में होनी वाली दो दिवसीय बैठक में प्रदेश भाजपा के भी कई हेवीवेट नेताओं सहित कार्यकर्ता शामिल होंगे. आरएसएस सिलीगुड़ी शाखा के प्रचार प्रमुख रिपन भवाल ने आरएसएस के सह कार्यवाहक भैयाजी जोशी के सिलीगुड़ी आने पर सहमति जतायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola