जरूरतमंदों में वस्त्र वितरण 150 लोगों को प्रदान किया नया वस्त्र

Published at :21 Oct 2017 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
जरूरतमंदों में वस्त्र वितरण 150 लोगों को प्रदान किया नया वस्त्र

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के अरविन्द पल्ली निवासी बापन घोष पिछले तीन सालों से समाज के जरूरतमंद लोगों को नये वस्त्र प्रदान करते आ रहे है. उनका कहना है कि उन्हे इस कार्य से काफी संतोष मिलता है. शुक्रवार को उन्होंने इलाके के लगभग 150 लोगों को नये वस्त्र प्रदान किया. इस संबंध में उन्होंने बताया की […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के अरविन्द पल्ली निवासी बापन घोष पिछले तीन सालों से समाज के जरूरतमंद लोगों को नये वस्त्र प्रदान करते आ रहे है. उनका कहना है कि उन्हे इस कार्य से काफी संतोष मिलता है. शुक्रवार को उन्होंने इलाके के लगभग 150 लोगों को नये वस्त्र प्रदान किया. इस संबंध में उन्होंने बताया की सांसरिक परेशानियों में जरूरतमंदों के लिए कुछ खास तो नहीं कर पाते है,

लेकिन उत्सवों के दौरान परिवारवालों के लिए कपड़े खरीदते समय उन्हें जरूरतमंद लोगों की तकलीफें काफी परेशान करती हैं. इस कारण वे 2015 से उत्सवों के इस मौसम में वस्त्र वितरण करते आ रहे हैं. इस बार 150 लोगों को नये कपड़े देकर वे संतुष्ट हैं. कार्यक्रम में बापन घोष के परिजनों के साथ ही समाजसेवी मदन भट्टाचार्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola