NBMCH में फिर बढ़ेंगी मेडिकल कॉलेज की सीटें, स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हो सकती हैं ममता बनर्जी

सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट पहले की तरह ही 150 कराने के लिए डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन (डीएमई) देवाशीष भट्टाचार्य सिलीगुड़ी पहुंचे. मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने जिन खामियों की वजह से 50 सीटें कम कर दी थी, उनमें से अधिकांश कमियां इन्हें भी नजर आयी. इन सभी कमियों को […]
उनके आने की खबर मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन में खलबली मच गयी थी. प्रबंधन ने अपनी गलतियों को छिपाने की पूरी कोशिश की लेकिन त्रुटियों को डायरेक्टर देवाशीष भट्टाचार्य की नजरों से दूर नहीं रख पाये. साफ-साफ कुछ ना कहने के वाबजूद भी उन्होंने कुछ खामियों की ओर इशारा किया है. बुधवार सुबह उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचकर श्री भट्टाचार्य ने मेडिसीन वार्ड से लेकर डायलेसिस ,सिटि स्कैन, ब्लड बैंक आदि का जायजा लिया. साथ ही उन्होंने एमबीबीएस व अन्य कक्षाओं, लेक्चर थियेटर सहित ओपीडी विभाग का भी निरीक्षण किया.
580 सीटों का ऑडिटोरियम बन कर तैयार हो गया है. अगले वर्ष एमबीबीएस की सीट फिर से 150 किये जाने संभावना है. यहां बता दें कि बीते वर्ष ही मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ायी थी. पहले यहां 100 सीटें ही थी.
लेकिन उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज सीटों की संख्या के अनुपात में बुनियादी ढांचागत व्यवस्था नहीं करा पायी. उसके बाद एमसीआई की टीम ने बढ़ायी गयी 50 सीटें फिर से कम कर दी. वर्तमान में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें है. हांलाकि एमसीआई की मांग के अनुसार लेक्चर थियेटर, होस्टल आदि की व्यवस्था की जा रही है. इधर करीब 600 सीट वाला लेक्चर थियेटर बन कर तैयार है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवंबर महीने की 20 तारीख को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल दौरे पर आ रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




