डेंगू को लेकर रोगी कल्याण समिति ने की बैठक

Published at :08 Oct 2017 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
डेंगू को लेकर रोगी कल्याण समिति ने की बैठक

जलपाईगुड़ी. जिले और समीपवर्ती इलाकों में बढ़ रहे डेंगू ज्वर के प्रकोप के मद्देनजर शनिवार को जलपाईगुड़ी के जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय के सभागार में जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक की गई जिसमें खासतौर से अज्ञात ज्वर, चिकनगुनिया, डेंगू, इनसेफलाइटिस रोगों पर चर्चा की गई. बैठक के बाद सीएमओ डॉ. जगन्नाथ सरकार […]

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. जिले और समीपवर्ती इलाकों में बढ़ रहे डेंगू ज्वर के प्रकोप के मद्देनजर शनिवार को जलपाईगुड़ी के जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय के सभागार में जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक की गई जिसमें खासतौर से अज्ञात ज्वर, चिकनगुनिया, डेंगू, इनसेफलाइटिस रोगों पर चर्चा की गई. बैठक के बाद सीएमओ डॉ. जगन्नाथ सरकार ने बताया कि शनिवार से ही अज्ञात बुखार से प्रभावित इलाकों में मेडिकल टीम भेजने का काम शुरु कर दिया गया है.

एक प्रश्न के उत्तर में हालांकि उन्होंने चामुर्ची में किसी मरीज के डेंगू ज्वर से मौत होने की बात से इंकार किया है. उन्होंने बताया कि चामुर्ची सहित ज्वर प्रभावित इलाकों में मेडिकल टीम भेजी जा रही है. उल्लेखनीय है कि धुपगुड़ी, माल, मेटेली और नागराकाटा प्रखंड मलेरिया प्रवण इलाके हैं जिसके चलते जिला स्वास्थ्य विभाग विशेष सतर्कता बरता रहा है. पिछले माह से अब तक धुपगुड़ी प्रखंड अंतर्गत चामुर्ची चाय बागान के घर घर में ज्वर के मरीज हैं.

सीएमओ डॉ. जगन्नाथ सरकार ने बताया कि जिले में जहां से भी ज्वर प्रभावित होने की जानकारी मिल रही है वहां तत्काल मेडिकल टीम भेजने के निर्देश दिये गये हैं. इसके लिये जरूरी दवाएं, रक्त जांच कीट मुहैया कराने के लिये कहा गया है. बैठक में मौजूद जिला रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन व सांसद विजय चंद्र बर्मन ने बताया कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त संकट के मद्देनजर स्वयंसेवी संगठनों से रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिये कहा गया है. अज्ञात ज्वर को लेकर जनजागरुकता का अभियान चलाया जा रहा है. रक्त जांच पर जोर दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आम जनता को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है. समय पर बचाव करना जरूरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola