सात से पहाड़ पर खुल जायेंगी सभी राशन दुकानें : खाद्य मंत्री

सिलीगुड़ी. अलग राज्य गोर्खालैंड की मांग को लेकर कुल 104 दिनों तक पहाड़ बंद रहने और खाद्य संकट की वजह से अब भी सभी सरकारी राशन दुकानें बंद पड़ी है. लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साहसिक कदम से पहाड़ पर बंद सभी राशन दुकानें सात अक्टूबर से खुल जायेंगी. यह दावा किया है ममता सरकार […]
श्री मल्लिक ने कल से ही पहाड़ पर खाद्य-सामग्रियां पहुंचाने के लिए जिला अधिकारियों, खाद्य आपूर्ति दफ्तरों के अधिकारियों के अलावा पहाड़ के समस्त राशन डीलरों, डिस्ट्रिब्यूटरों व आटा मिलों के मालिकों के साथ कई घंटों की मैराथन मीटिंग की. मीटिंग के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए श्री मल्लिक ने कहा कि सरकार के पास खाद्य-सामग्रियों की कोई कमी नहीं है. पहाड़ पर राशन भेजने के लिए सिलीगुड़ी के सभी एफसीआइ गोदामों में पर्याप्त मात्रा में खाद्य-सामग्रियां मौजूद है.
कल से ही पहाड़ पर कुल 1100 ट्रकों के जरिये खाद्य-सामग्रियों की आपूर्ति की कवायद शुरु कर दी जायेगी. विदित हो कि इससे पहले भी पहाड़ पर खाद्य संकट दूर करने के लिए पूजा से पहले भी खाद्य मंत्री के अगुवायी में उत्तरकन्या में प्रशासनिक मीटिंग हो चुकी है, लेकिन उस दौरान पहाड़ बंद की वजह से खाद्य-सामग्रियों की आपूर्ति पहाड़ पर नहीं की जा सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










