जलपाईगुड़ी कोर्ट हाजत से भागा बंदी

Published at :16 Sep 2017 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी कोर्ट हाजत से भागा बंदी

जलपाईगुड़ी. जलपाईगुड़ी कोर्ट हाजत से एक बंदी के भागने की खबर है. उसका नाम श्याम लिंबु है. वह नेपाल का रहनेवाला है. क्या है घटना :घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम शुक्रवार 12 आरोपियों को लेकर एनडीपीएस कोर्ट पहुंची. पुलिस टीम में पुलिस अधिकारी सुभाष चक्रवर्ती, राजेश तमांग, टीके दत्त, डीटी […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. जलपाईगुड़ी कोर्ट हाजत से एक बंदी के भागने की खबर है. उसका नाम श्याम लिंबु है. वह नेपाल का रहनेवाला है.
क्या है घटना :घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम शुक्रवार 12 आरोपियों को लेकर एनडीपीएस कोर्ट पहुंची. पुलिस टीम में पुलिस अधिकारी सुभाष चक्रवर्ती, राजेश तमांग, टीके दत्त, डीटी भूटिया व नानु राय शामिल थे. कोर्ट पहुंचने के बाद 12 आरोपियों को कोर्ट हाजत में रखा गया. इसके दो घंटे बाद हाजत प्रबंधन की ओर से सूचना दी गयी कि एक बंदी हाजत में नहीं है.
भागनेवाले बंदी श्याम को 10 अक्टूबर 2015 को भक्तिनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था. कोतवाली थाने के आइसी विश्वाश्रय सरकार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola