बीच सड़क पर आया हाथी, मची अफरा-तफरी

Published at :16 Sep 2017 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
बीच सड़क पर आया हाथी, मची अफरा-तफरी

मयनागुड़ी : शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मूर्ति रोड पर आया एक हाथी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया. हाथी को देखने के लिए वाहन चालकों से लेकर राहगीरों की भीड़ उमड़ गयी. कुछ लोग हाथी के सामने जाकर फोटो खींचने लगे, तो हाथी को गुस्सा आ गया और वह लोगों की तरफ […]

विज्ञापन
मयनागुड़ी : शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मूर्ति रोड पर आया एक हाथी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया. हाथी को देखने के लिए वाहन चालकों से लेकर राहगीरों की भीड़ उमड़ गयी. कुछ लोग हाथी के सामने जाकर फोटो खींचने लगे, तो हाथी को गुस्सा आ गया और वह लोगों की तरफ बढ़ने लगा.
जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. बीच सड़क पर हाथी के आ जाने से वाहनों की लंबी कतार लग गयी. कुछ वाहन चालकों के अनुसार, मूर्ति रोड के दोनों किनारें उगे जंगलों की सफाई काफी दिनों से नहीं की गयी. जिस कारण वाहन चालक साफ-साफ नहीं दिख पाते हैं और जब-तब हाथी निकल आता है.
ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. जलपाईगुड़ी के रेसक्यू टीम की ओर से स्वरुप मंडल ने बताया कि हाथियों को परेशान करने व हाथी के सामने जाकर तस्वीर लेने के चलते इस तरह की घटना बार-बार घट रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola